पीएम विश्वकर्मा योजना: किसे और क्यों मिलते हैं रोजाना 500 रुपये? यहां जानें इस बारे में

PM Vishwakarma Yojana क्या है? Photo:- https://pmvishwakarma.gov.in/
PM Vishwakarma Yojana क्या है? Photo:- https://pmvishwakarma.gov.in/

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभ दिए जाता है। एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है जिसका लाभ पात्र लोग ले सकते हैं।

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं जिसमें से एक रोजाना 500 रुपये देने का भी है। क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लोगों को क्यों रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं?

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: बीत चुकी है दिवाली, अब कब आएगी 21वीं किस्त? यहां जानें किसान

किसे और क्यों मिलते हैं 500 रुपये?

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स खिखाए जाते हैं।

इसके लिए जितने दिनों तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिए जाते हैं।

…और भी कई लाभ भी मिलते हैं

पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए कई और भी लाभ मिलते हैं। जैसे, आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं। ये पैसे इसलिए भी दिए जाते हैं जिससे आप टूलकिट खरीद सके यानी अपने काम से जुड़ा सामान।

लोन की भी सुविधा

इस योजना के जरिए लाभार्थियों को लोन की भी सुविधा दी जाती है। इसमें 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है

ये भी पढ़ें:- OMG! बिना नेटवर्क के भी अब कर पाएंगे कॉल, इस कंपनी ने लॉन्च की फ्री VoWiFi सेवा; जानें डिटेल्स

अलग से 2 लाख के लोन की भी सुविधा मिलती है और ये लोग 30 महीनों के लिए दिया जाता है। ये दोनों ही लोन लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान होता है।