PM Kisan Yojana: बीत चुकी है दिवाली, अब कब आएगी 21वीं किस्त? यहां जानें किसान

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? Photo:- Freepik
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? Photo:- Freepik

PM Kisan Yojana 21 Kist Release Date: किसानों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है और मौजूदा समय में भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना दी जाती है। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी?

ये भी पढ़ें:- Atal Pension Yojana: आपको भी चाहिए हर महीने 5000 रुपये पेंशन, तो ऐसे करें आवेदन

कब आएगी किस्त?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। दिवाली बीतने के बाद अब चर्चा इस बात की तेज हो गई है कि 21वीं किस्त कब जारी होगी?

माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है जो योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर आती है।

ये काम जरूर करवा लें

अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले और आपकी किस्त न अटके, तो आपको भू-सत्यापन का काम करवाना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें:- Apple: iPhone की बैटरी हो रही जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज, तो तुरंत करें ये सेटिंग्स इनेबल; मिलेगा फायदा

किसानों को ई-केवाईसी का काम भी करवाना होता है, क्योंकि जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है।