Hyundai Venue खरीदने वाले ध्यान दें! नई जेनरेशन कितनी सुरक्षित होगी, लॉन्च से पहले ही मिल गई डिटेल

Hyundai Venue New Gen
Hyundai Venue New Gen PC -Hyundai India

Hyundai Venue की नई जेनरेशन को इंडिया में नवंबर में ऑफिशियली लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले मेकर एसयूवी की खूबियों की डिटेल एक एक कर दे रही है। फीचर्स, इंजन, वेरिएंट की डिटेल देने के बाद अब एसयूवी के Safety Features की डिटेल भी दे दी गई है। नई जेनरेशन वेन्‍यू में कौन से सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Venue Safety Features

हुंडई की नई जेनरेशन वेन्‍यू अपने सेगमेंट की सबसे सेफ एसयूवी में से एक हो सकती है। मेकर इस एसयूवी को 65 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ ऑफर करने की तैयारी कर चुकी है। 27 अक्‍टूबर को इस एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल भी मेकर ने दे दी है।

किन सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी एसयूवी

हुंडई ने बताया है कि नई जेनरेशन हुंडई वेन्‍यू को Level-2 ADAS के साथ 16 सेफ्टी फीचर्स के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए हाई स्‍ट्रैंथ ग्रेड वाला स्‍टील का यूज किया जाएगा। इनके अलावा भी एसयूवी में 6 एयरबैग,Electronic stability control, Hill-start assist control, Electric parking brake with Auto Hold, 4-disc brakes, Tyre pressure monitoring system, Electro chromic mirror, Rollover sensor के साथ 33 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाएंगे।

ये फीचर्स भी मिलेंगे

मेकर ने सेफ्टी फीचर्स के साथ ही कुछ फीचर्स की डिटेल भी फिर से दी है। जिनमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, NVIDIA के साथ नेविगेशन सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 8 स्‍पीकर के साथ Bose का ऑडियो सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 20 कंट्रोल ओटीए अपडेट, 70 ब्‍लूलिंक कनेक्‍टिड कार फीचर्स और ब्‍लाइंड व्‍यू स्‍पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

नवंबर में होगी लॉन्‍च

नई जेनरेशन वेन्‍यू को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली 4 नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा।

क्‍या हो सकती है प्राइज

मेकर ने अभी इसके प्राइज की डिटेल नहीं दी है। जिसे लॉन्‍च के टाइम ही दिया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि इसे इंडियन मार्केट में पुरानी जेनरेशन के एक्‍स शोरूम इंट्रोडक्‍ट्री प्राइज पर ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे मिलेगी चुनौती

हुंडई वेन्‍यू को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसे Maruti Brezza, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।