FASTag को कार यूजर्स की आसानी के लिए इंडिया में लागू किया गया था। लेकिन इससे काफी समय से धोखाधड़ी हो रही थी। जिसे अब कर पाना काफी मुश्किल होने जा रहा है। सरकार ने फास्टैग के दुरुपयोग को खत्म करने के लिए अब क्या बड़ा कदम उठाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
FASTag से नहीं होगी धोखाधड़ी
सरकार ने फास्टैग को और सेफ बनाते हुए और इससे होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए केवाईवी यानि कि Know Your Vehicle को लागू कर दिया है। साथ ही इसे अनिवार्य भी कर दिया है।
करना होगा यह काम
इसके मुताबिक अब केवाईवी के तहत कार ओनर्स को अपनी कार की तस्वीर के साथ रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देना होगा जिससे यह वेरिफाई किया जा सकेगा कि फास्टैग को सही तरह से कार पर लगाया गया है या नहीं।
जरूरी होगा वेरिफिकेशन
साथ ही जिन भी लोगों ने अपनी कार के लिए फास्टैग लिया हुआ है उनको हर 3 साल में अपनी कार का वेरिफिकेशन भी करवाना होगा। इसके लिए आरसी, कार के फ्रंट की फोटो, फास्टैग की फोटो के साथ ही रजिस्ट्रेशन नंबर और साइड से एक्सेल की संख्या दिखाने वाली फोटो भी देनी होगी।
क्यों उठाया कदम
एक अधिकारी के मुताबिक फास्टैग के साथ कई तरह की धोखाधड़ी की जा रही थी। जिसके मामले सामने आए और यह कदम उठाया गया। इन मामलों में कुछ ऐसे मामले भी थे जिनमें कार के लिए जारी हुए फास्टैग का यूज ट्रक और अन्य सेगमेंट के वाहनों में किया जा रहा था। नए नियम के बाद अब बिना केवाईवी वाले फास्टैग खुद ही डी-एक्टिवेट हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













1 Comment