Mobile पर आए ये मैसेज तो लालच के चक्कर में भूलकर न करें क्लिक, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

अनजाने मैसेज पर क्लिक करने से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। Photo:- Freepik
अनजाने मैसेज पर क्लिक करने से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। Photo:- Freepik

Message Fraud Alert: हमारे मोबाइल पर नॉर्मल मैसेज भी दिन भर में खूब आते हैं। कभी किसी कंपनी का प्रमोशनल मैसेज तो कभी बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज।

पर क्या आप जानते हैं कई मैसेज ऐसे भी हैं जिनके आने पर अगर उन पर क्लिक किया जाए, तो आपका गोपनीय डेटा चोरी होने के अलावा आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: क्यों इतनी नॉलेज के बाद भी ठगी का शिकार हो जाते हैं लोग? आप न हो इसलिए कारण यहां जानें

किस मैसेज पर नहीं करना क्लिक?

अगर आप भी फ्रॉड से बचे रहना चाहते हैं, तो कभी किसी अनजाने मैसेज पर क्लिक न करें। आपने देखा होगा कि आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता होगा जिसमें ये लिखा होता है कि ‘आपका क्रेडिट कार्ड तैयार है, प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।’

साथ ही इस मैसेज के साथ एक लिंक दिया होता है जिस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा कुछ मैसेज ऐसे भी होते हैं जिनमें लिखा होता है कि ‘आपका लोन अप्रूव हो गया है, पैसे प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।’

यहां भी आपको एक लिंक दिया होता है। ऐसे में अगर आप गलती से भी इन दिए हुए लिंक पर क्लिक कर देते हैं, तो यकीन मानिए आपके साथ ठगी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- Mobile Hack Alert: क्या आपके मोबाइल में भी नजर आ रही हैं ये 3 चीजें? अगर हां, तो हो सकता है हैक; अभी करें ऐसे चेक

इन बातों का रखें ध्यान:-

अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ठगी न हो, तो कभी किसी अनजाने नंबर से आए मैसेज पर या उसमें दिए हुए लिंक पर क्लिक न करें
सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर आने वाले मैसेज पर भी कभी क्लिक न करें