Uber कैब ड्राइवर्स को सड़क पर मिलेगी बड़ी सुविधा, जानकर आप भी कह उठेंगे वाह

इंडिया में लाखों लोग अपनी कैब चलाते हैं और उनमें से कई लोग Uber के साथ मिलकर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे ही ड्राइवर्स के लिए Uber ने बड़ी पहल की है। जिससे हजारों ऊबर कैब ड्राइवर्स को फायदा मिलेगा। यह पहल कैसी है और किस तरह से यह एक काबिलेतारीफ कदम है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Uber ने उठाया कदम

ऊबर इंडिया में एक कै‍ब एग्रीगेटर की तरह काम करती है। जिससे हर रोज लाखों लोगों को काम मिलता है और कई हजार लोग अपनी मंजिल तक सफर करते हैं। लेकिन अब कंपनी ने अपने ड्राइवर्स के लिए ऐसा कदम उठाया है जो काफी सराहनीय कदम है।

ड्राइवर्स को मिलेगी सुविधा

ऊबर ने अपने ड्राइवर्स के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया है, जिसके बाद अब कैब ड्राइवर्स को बाथरूम जाने के लिए खुली सड़क या ऐसी ही किसी जगह का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। इसकी जगह यह लोग सुलभ इंटरनेशनल के शौचालयों का उपयोग बिना कोई चार्ज दिए ही कर पाएंगे।

दोनों कंपनियों ने की साझेदारी

ऊबर ने बताया है कि उन्‍होंने इसके लिए सुलभ इंटरनेशनल के साथ साझेदारी की है। जिससे स्‍वच्‍छ भारत मिशन को आगे बढ़ाया जा सकेगा और यह सुविधा ड्राइवर्स को फिलहाल देश के 9 शहरों में मिलेगी। जिसमें दिल्‍ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद शामिल हैं।

आईडी दिखाने पर मिलेगी सुविधा

ऊबर के मुताबिक जो भी ड्राइवर उनके सा‍थ रजिस्‍टर्ड हैं वह इस सुविधा के लिए एप पर अपना आई डी कार्ड दिखा सकते हैं और बिना कोई चार्ज दिए ही इस सुविधा का फायदा ले सकते हैं।

महिलाओं को मिलेगा ज्‍यादा फायदा

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इसका ज्‍यादा फायदा मिलेगा। किसी भी सुलभ इंटरनेशनल के शौचालय पर अपना आई डी कार्ड दिखाने के बाद महिला कैब ड्राइवर को फ्री में सैनेटरी प्रोडक्‍ट और वेस्‍ट मैनेजमेंट की सुविधा भी दी जाएगी।