PM Kiasn Yojana: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो इस बार आपको 21वीं किस्त का लाभ मिला होगा?
लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 21वीं किस्त मिली, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जो इस किस्त से वंचित रह गए। पर क्या आप जानते हैं इसका कारण क्या रहा और क्या अभी ये किस्त वापस मिल सकती है?
ये भी पढे़ं:- PF Passbook: पीएफ अकाउंट में कंपनी कर रही है पैसे जमा या नहीं? एक क्लिक में करें चेक
क्यों वंचित रह गए किस्त से?
दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत किस्त (2-2 हजार रुपये की तीन किस्त साल भर में मिलती है) का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
साथ ही किसानों को योजना से जुड़ने के बाद तीन काम जरूरी करवाने होते हैं। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
जिन किसानों ने भू-सत्यापन का काम भी नहीं करवाया, उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है। इसके अलावा जिन किसानों ने आधार लिंकिंग का काम नहीं किया, उनकी भी किस्त अटकी हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: किसका नहीं बनता आयुष्मान कार्ड? चेक कर लें, वरना दिक्कत हो सकती है
क्या मिल सकती है अटकी हुई किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत अगर आपके कोई काम अधूरे रह गए हैं। जैसे, ई-केवाईसी, भू-सत्यापन आदि। ऐसे में अगर आप ये काम समय रहते करवा लेते हैं, तो राज्य सरकार आपका नाम आगे बढ़ाकर केंद्र सरकार को देती है और फिर आपको अगली किस्त के साथ अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply