PM Kisan 21st Installment: हमारे देश में एक बड़ी संख्या में किसान हैं जिनकी मदद के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं।
आप इन योजनाओं के जरिए कई अन्य तरह की मदद और आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरी तरफ बात जब 21वीं किस्त अटकने की वजह की हो, तो सभी जानना चाहते हैं कि ये किस्त क्यों अटकी?
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड? यहां जानें आवेदन का तरीका करवा पाएंगे मुफ्त इलाज
क्यों अटकी हो सकती है 21वीं किस्त?
पीएम किसान योजना से जुड़े कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने योजना के तहत आने वाले जरूरी काम नहीं किए। इस वजह से उनकी किस्त अटक गई। इसमें कई तरह के काम शामिल हैं, जो योजना के लिहाज से जरूरी होते हैं।
क्या अभी भी आ सकती है किस्त?
अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपकी किस्त अटकी है, तो ये आपको मिल सकती है। पर इसके लिए जरूरी है कि आप वो काम पूरे करवाएं, जो आपके अधूरे रह गए हैं या आपने नहीं करवाए हैं।
जैसे, कई किसानों ने ई-केवाईसी काम नहीं करवाया है। ये योजना का सबसे जरूरी काम है जिससे ठगी को रोका जाता है और ये देखा जाता है कि योजना का लाभ सही हाथों में जा रहा है या नहीं।
इसी तरह पीएम किसान योजना के अंतर्गत आने वाला भू-सत्यापन का काम करवाना भी बेहद जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
ये भी पढ़ें:- Mobile Charging Problem: मोबाइल नहीं हो रहा चार्ज, तो जान लें आ गई हैं ये दिक्कतें
इसके अलावा अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजती है।
अगर आप ये सभी काम पूरे करवा लेते हैं, तो राज्य सरकारें आपके नाम को आगे भेज देती है जिसके बाद आपको आगे अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply