Mahindra XEV 9S को इंडिया की सबसे बड़ी एसयूवी मेकर महिंद्रा ने November 2025 में ही लॉन्च किया है। इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स और रेंज के साथ आकर्षक प्राइज पर लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी को किन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया है। इस Photo Gallery में देखते हैं।

PC- Mahindra
पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है
Mahindra SEV 9S इंडिया की सबसे पहली 7 Seater Electric SUV है, जिसे महिंद्रा ने नवंबर 2025 में ही इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है।

PC- Mahindra
3 बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेंगे
इस एसयूवी में मेकर ने 59, 70 और 79 kWh की बैटरी के ऑप्शन दिए हैं। साथ में जो मोटर दी है उससे 180 किलोवाट पावर के साथ 380 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इससे यह एसयूवी सिर्फ 7 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेगी। इसकी टॉप स्पीड भी 202 किलोमीटर है।

PC-Mahindra
मिलेंगे शानदार फीचर्स
मेकर ने एसयूवी में बॉस मोड, वेंटिलेटिड सीट्स, रियर विंडो सनशेड, वायरलेस फोन चार्जर, 7 एयरबैग, Level-2 ADAS, ड्राइवर ड्रॉजिनेस डिस्टेक्शन, 360 डिग्री व्यू, 140 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स, डिजिटल और एनएफसी कार्ड एंट्री, 205 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, विजन एक्स, ऑटो पार्क असिस्ट, ड्राइविंग मोड्स, 10 मीटर टर्निंग रेडियस, 6वे पावर्ड मेमोरी सीट, स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन के 16 स्पीकर वाला ऑडियो, 5जी कनेक्टिविटी, ट्रिपल स्क्रीन ले-आउट जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं।

PC-Mahindra
जनवरी में शुरू होगी बुकिंग
14 जनवरी 2026 से इस एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद कस्टमर्स ऑनलाइन और डीलरशिप पर जाकर इसे बुक करवा पाएंगे।

PC- Mahindra
20 लाख से कम है प्राइज
मेकर ने इस एसयूवी को इंडिया में 19.95 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है और इसके टॉप वेरिएंट को इंडिया में 29.45 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।

PC- Mahindra
