Kia Seltos New Generation का इंडियन मार्केट के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी ऑफिशियली डेब्यू हो गया है। मेकर ने इसमें क्या बड़े चेंज किए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ गई Kia Seltos New Generation
किआ ने अपनी मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस की नई जेनरेशन को इंडिया के साथ ही ग्लोबल मार्केट के लिए ऑफर कर दिया है। मेकर ने पुरानी जेनरेशन के मुकाबले में नई जेनरेशन में कई चेंज किए हैं, जिससे यह अब देखने में काफी सुंदर लगती है।
मिले शानदार फीचर्स
मेकर ने नई जेनरेशन किआ सेल्टॉस में नई वर्टिकल शेप एलईडी हेडलाइट, स्प्ल्टि एलईडी डीआरएल, स्टार मैप एलईडी टेल लैंप, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, फ्लश डोर हैंडल, 30 इंच ट्रिनिटी स्क्रीन जिसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और करीब 5 इंच की स्क्रीन में एसी कंट्रोल, रोल बटन के साथ टच बटन कंट्रोल, ड्राइविंग के लिए स्पोर्ट, नॉर्मल मोड, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइट, छह एयरबैग, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, सेकेंड रो फोल्डिंग सीट, स्नो-मड-सैंड ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ और भी कई शानदार फीचर्स को दिया है।
कितनी है सेफ
किआ सेल्टॉस की नई जेनरेशन के लिए मेकर ने इंडिया में पहली बार ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म का यूज किया है। इसमें 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी पैक दिया है। इसके अलावा एडवांस Level-2 ADAS के साथ 28 ऑटानामस सेफ्टी फीचर दिए हैं, जिनमें से कुछ पहली बार दिए गए हैं।
कैसे हैं डाइमेंशन
किआ ने नई जेनरेशन सेल्टॉस को 4460 एमएम लंबाई, 1830 एमएम चौड़ाई के अलावा 2690 एमएम व्हीलबेस के साथ ऑफर किया है।
हर चुनौती के लिए तैयार
किआ इंडिया के MD और CEO Gwanggu Lee ने कहा कि अब तक इंडिया में 5.8 लाख से ज्यादा सेल्टॉस को बेचा जा चुका है। सेल्टॉस को खासतौर पर इंडियन कस्टमर्स के लिए ही बनाया गया है। इसे पूरी तरह से नई सोच के साथ बनाया गया है। जिससे इसे काफी बोल्ड कैरेक्टर मिला है। नई सेल्टॉस को किसी भी चैलेंज के लिए तैयार किया गया है। यह पहले से बड़ी, स्मार्ट और बोल्ड हो गई है।
10 कलर ऑप्शन मिलेंगे
किआ ने सेल्टॉस की नई जेनरेशन को 10 सिंगल टोन कलर के साथ ऑफर किया है। जिसमें Magma Red के साथ टोटल 2 नए कलर हैं।
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडियन मार्केट में Kia Seltos की नई जेनरेशन को सबसे ज्यादा Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Tata Sierra, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, MG Hector, MG Astor जैसी एसयूवी से सबसे ज्यादा चुनौती मिलेगी।
कब आएगा प्राइज और कब से शुरू हो जाएगी डिलीवरी
10 दिसंबर की रात से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए 25 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद डिलीवरी को जनवरी के बीच से शुरू किया जाएगा। इसकी प्राइज की अनाउंसमेंट भी 2 जनवरी 2026 को की जाएगी।
2019 में हुई थी इंडिया में एंट्री
किआ ने 2019 में इंडियन मार्केट में एंट्री की थी। तब मेकर ने अपनी सबसे शानदार एसयूवी Kia Seltos को ही इंडिया में लॉन्च किया था। जिसके बाद Kia Sonet और बाद में Kia Carens को लाया गया था।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply