Nissan Magnite को जैपनीज कार मेकर इंडियन मार्केट में कई सालों से ऑफर कर रही है। बाकी मेकर्स की तरह अब निसान ने भी यह तैयारी कर ली है कि वह अपनी इस एसयूवी की प्राइज को बढ़ाए। मेकर कब से इस एसयूवी की प्राइज को बढ़ाएगी। इसकी प्राइज को कितना बढ़ाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Nissan बढ़ा रही प्राइज
निसान ने भी यह तैयारी कर ली है कि वह अपनी सब 4 मीटर एसयूवी Nissan Magnite की प्राइज को बढ़ाने जा रही है। अभी मेकर ने यह ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है लेकिन इस एसयूवी की प्राइज को 1 January 2026 से बढ़ाया जाएगा।
कितनी महंगी होगी
निसान अपनी सब 4 मीटर एसयूवी की प्राइज को 3 पर्सेंट तक बढ़ा सकती है। लेकिन यह प्राइज अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग होगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी प्राइज में 17 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं।
क्या है मौजूदा प्राइज
मेकर अभी इस एसयूवी को इंडिया में 5.61 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर कर रही है।
और भी मेकर कर चुके तैयारी
निसान ने भले ही अभी ऑफिशियली अनाउंस न किया हो लेकिन मेकर के अलावा भी कई ऐसे मेकर हैं जिन्होंने पहले ही यह बता दिया है कि वह भी 1 January 2026 से अपनी कारों की प्राइज को बढ़ाने जा रहे हैं। इनमें Mercedes Benz, JSW MG Motors, BMW शामिल हैं।
आने वाली हैं नई SUV और MPV
निसान इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मेकर जनवरी और मार्च के बीच एक SUV Nissan Tekton और एक MPV Nissan Gravite को लॉन्च कर सकती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply