HomeAutomobilesDucati XDiavel V4 लॉन्‍च हुई, 3 सेकेंड में पकड़ती है 100 की...

Ducati XDiavel V4 लॉन्‍च हुई, 3 सेकेंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार, स्टैंडर्ड मॉडल से 2 लाख महंगी बाइक में क्या है खास

Ducati XDiavel V4 को इंडिया में लॉन्‍च किया गया है। 3 सेकेंड में 100 की स्‍पीड हासिल करने वाली और स्टैंडर्ड मॉडल से 2 लाख महंगी बाइक में क्या खास है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Ducati XDiavel V4 को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इस बाइक को जो इंजन दिया है उससे इसे सिर्फ 3 सेकेंड में ही 100 की स्‍पीड पर दौड़ाया जा सकता है। वहीं अपने स्टैंडर्ड मॉडल से 2 लाख महंगी बाइक में क्या खास है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ducati XDiavel V4 लॉन्‍च

डुकाटी ने इंडियन मार्केट में 2025 के जाते जाते एक और स्‍पोर्ट्स क्रूजर बाइक XDiavel V4 को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को इसके स्‍टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले 2 लाख रुपये तक महंगा रखा है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर ने इस बाइक को 1158cc का V4 ग्रांटुरिज्‍मो इंजन दिया है। जो इसे 168 हॉर्स पावर के साथ 126 न्‍यूटन मीटर का पीक टॉर्क देता है। यह बाइक इतनी ज्‍यादा तेज है कि इसे सिर्फ 3 सेकेंड में ही 0 से 100 की स्‍पीड से दौड़ाया जा सकता है। इस बाइक को जो इंजन दिया है वह डुकाटी ने डेस्‍मोसेडिली स्‍ट्राडले से लिया है। इस बाइक को काउंटर रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट और सिलेंडर डीएक्‍टिवेशन टेक्‍नोलॉजी के साथ लॉन्‍च किया है, जिससे न सिर्फ इसकी परफॉर्मेंस बढ़ती है बल्‍कि इसकी माइलेज में भी सुधार हो जाता है। एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक इससे एक लीटर पेट्रोल में 15.6 की माइलेज मिल सकती है। Ducati XDiavel 1260 के मुकाबले इसका वजन भी 6 किलोग्राम तक कम है।

मिले शानदार फीचर्स

मेकर ने इस बाइक को स्‍पोर्ट्स क्रूजर की तरह लॉन्‍च किया है। जिस वजह से इसमें फ्रंट में फुटपैग और पीछे की ओर झुकाया गया हैंडलबार दिया है। रियर सीट को भी पिलियन के लिए पहले से ज्‍यादा इंप्रूव किया है। इसकी सीट की हाइट 770 मिमी है जो स्‍टैंडर्ड वर्जन से 20 मिमी कम है। साथ में इसको कई राइडिंग और पावर मोड्स के साथ कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्‍शन और व्‍हीली कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, 6.9 इंच डिजिटल डिस्‍प्‍ले, क्रूज कंट्रोल के साथ Red और Black जैसे कलर्स के ऑप्‍शन के साथ लाया गया है।

2 लाख का अंतर

डुकाटी की इस बाइक को 30.89 से लेकर 31.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। जिससे इस बाइक और इसके स्‍टैंडर्ड वर्जन के बाद 1.80 लाख रुपये का अतंर हो जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular