ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में वैसे तो कई करोड़ों रुपये की कारों को भी खरीदा जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा लोग 10 लाख रुपये से कम में कारों को खरीदते हैं। Maruti Alto K10 इंडिया की सबसे सस्ती गाड़ी है और इसे सिर्फ 50 हजार रुपये की Down Payment देकर खरीदा जा सकता है। यहां पर हम इसके Finance Plan के बारे में बता रहे हैं।
Maruti Alto K10 के लिए कितनी देनी होगी Down Payment?
मारुति ऑल्टो के।0 के लिए भी हर गाड़ी की तरह वैसे तो कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी होती है। लेकिन अगर आपका Cibil Score अच्छा होगा तो फिर कम रुपये की Down Payment देकर भी गाड़ी को घर लाया जा सकता है। Maruti Alto K10 के बेस वेरिएंट STD (O) के लिए भी 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी।
6300 रुपये की EMI पर Maruti Alto K10 खरीदने का प्लान
Maruti Alto K10 के बेस वेरिएंट STD (O) को खरीदने के बाद घर लाने के लिए 50 हजार रुपये की Down Payment देते हैं तो ऑन रोड प्राइज 4.47 लाख रुपये में से बचे हुए 3.97 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। ऑन रोड प्राइज में रजिस्ट्रेशन के 16 हजार रुपये और इंश्योरेंस के करीब 22 हजार रुपये शामिल होंगे। अब गाड़ी को सात साल के लिए फाइनेंस करवाते हैं और इस पर बैंक आपसे 8.7 पर्सेंट का इंंटरेस्ट लेता है तो फिर हर महीने 6300 रुपये की EMI देनी पड़ेगी।
क्यों की जाती है Maruti Alto K10 पसंद
मारुति साल 1984 में इंडियन मार्केट में पहली बार अपनी पहली कार के तौर पर Maruti 800 को लाई थी। इसके बाद कंपनी अपनी सबसे सस्ती कारों की लिस्ट में Alto को भी जोड़ चुकी है। जिसे कम कीमत, शानदार माइलेज जैसे कारणों से पसंद किया जाता था। इसके बाद मारुति ने Alto K10 को लॉन्च किया, जिसमें कई ऐसे फीचर्स को जोड़ा गया जो बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही माइलेज के मामले में भी काफी अच्छी है। इसलिए इसे अभी भी काफी पसंद किया जाता है।
Maruti Alto K10 के फीचर्स की जानकारी
Maruti Alto K10 को वैसे तो कई वेरिएंट्स और पेट्रोल-सीएनजी के ऑप्शन में लाया जाता है। इसके बेस वेरिएंट STD (O) में रूफ एंटीना, केबिन एयर फिल्टर, रिमोट की-लैस एंट्री, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टीयरिंग माउंटिड ऑडियो और वॉयस कंट्रोल, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर डोर चाइल्ड लॉक, इंजन इमोबिलाइजर, 13 इंच स्टील रिम के साथ टायर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply