ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन मार्केट में हर सेगमेंट की कारों को खरीदा जाता है। लेकिन कुछ सालों में 7Seater कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। जिसको देखते हुए कंपनियां भी कई कारों को 7 Seater के साथ ला रही हैं। हम यहां Renault Triber MPV के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Renault Triber: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर MPV
रेनो की ट्राइबर इंडिया की सबसे किफायती 7-सीटर MPV है। फिलहाल इससे सस्ती एमपीवी जिसे 7-सीटर के साथ लाया जाता है, किसी भी कंपनी की ओर से नहीं लाई जाती।
Renault Triber Features
रेनो ट्राइबर में 17.78 सेमी टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जर, 20.32 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, स्मार्ट कार्ड एक्सेस, पुश बटन स्टॉर्ट/स्टॉप, स्टीयरिंग माउंटिड कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल, 625 लीटर बूट स्पेस, 23 लीटर इंटरनल स्टोरेज, ग्लोव और सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम, आगे और पीछे के पहियों पर डिस्क और ड्रम ब्रेक फीचर्स को दिया गया है।
Renault Triber Specifications
रेनो ट्राइबर 3990 MM लंबी है। इसकी चौड़ाई 1739 एमएम है। बिना रूफ रेल इसकी ऊंचाई 1643 एमएम है। 182 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस और 40 लीटर पेट्रोल टैंक के साथ यह आती है।
Renault Triber Engine
रेनो की ट्राइबर में 999 सीसी का 3 सिलेंडर E20 कम्प्लाइंट इंजन मिलता है। इस इंजन से ट्राइबर को 6250 आरपीएम पर 72 पीएस पावर और 3500 आरपीएम पर 96 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें 5स्पीड मैनुअल के अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं।
Renault Triber Safety Features
रेनो ट्राइबर में दो एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, स्पीड अलर्ट वॉर्निंग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, टेक अ ब्रेक रिमाइंडर सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है।
Renault Triber: इंडिया की सबसे सस्ती MPV, कीमत में देती हैचबैक को टक्कर!
रेनो ट्राइबर कीमत के मामले में हैचबैक को टक्कर देती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये से लेकर 8.98 लाख रुपये दिल्ली है। वहीं मारुति, हुंडई जैसी कंपनियां अपनी हैचबैक कारों को इस कीमत के आस-पास ऑफर करती हैंं। जिससे रेनो की ट्राइबर इंडिया की सबसे सस्ती MPV बन जाती है, जिसे हैचबैक की कीमत में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply