HomeAutomobilesPetrol Vs Diesel Vs CNG: कौन सी कार फैलाती है सबसे ज्यादा...

Petrol Vs Diesel Vs CNG: कौन सी कार फैलाती है सबसे ज्यादा Pollution? सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Petrol Vs Diesel Vs CNG Cars को इंडिया में सबसे ज्‍यादा यूज किया जाता है। लेकिन किस तरह की कार से सबसे ज्‍यादा Pollution होता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Petrol Vs Diesel Vs CNG Cars को इंडिया में सबसे ज्‍यादा यूज किया जाता है। इन तीनों में से कौन सी टेक्‍नोलॉजी वाली कार से सबसे ज्‍यादा Pollution होता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Petrol Car से कितना Pollution

पेट्रोल कारों को इंडिया में कई सालों से यूज किया जा रहा है। अभी भी इंडिया में इस टेक्‍नोलॉजी वाली सबसे ज्‍यादा कारों की सेल होती है। पेट्रोल इंजन वाली कारों से कार्बन डाई-ऑक्‍साइड यानि CO2 और कार्बन मोनो-ऑक्‍साइड यानि CO गैस सबसे ज्‍यादा निकलती हैं। इस तरह की कारों से नाइट्रोजन ऑक्‍साइड और पार्टिकुलेट मेटर सबसे कम निकलते हैं।

Diesel Car से कितना Pollution

पेट्रोल के अलावा जिन कारों को सबसे ज्‍यादा टाइम से यूज में लाया जा रहा है वह डीजल इंजन वाली कारें हैं। ऑटोमोबाइल के इतिहास में करीब 100 सालों से भी ज्‍यादा समय से ऐसी टेक्‍नोलॉजी वाली कारों का यूज किया जा रहा है। डीजल इंजन में जब डीजल को जलाया जाता है तो इससे सबसे ज्‍यादा नाइट्रोजन ऑक्‍साइड यानि NOx और पार्टिकुलेट मेटर यानि कि PM जैसी चीजें निकलती हैं। खास बात यह है कि यह दोनों ही गैस काफी ज्‍यादा हानिकारक होती हैं।

CNG Car से कितना Pollution

अब बात सीएनजी से चलने वाली कारों की। सीएनजी बाकी दोनों टेक्‍नोलॉजी के मुकाबले काफी नई टेक्‍नोलॉजी है। इंडिया में करीब 25 साल पहले ही इसके लाया गया है और बाकी दोनों के मुकाबले इसे काफी क्‍लीन फ्यूल माना जाता है। इस तरह की कारें पेट्रोल इंजन पर आधारित होती हैं इसलिए इनसे सिर्फ कार्बन डाई-ऑक्‍साइड यानि CO2 और कार्बन मोनो-ऑक्‍साइड यानि CO गैस ही निकलती है, लेकिन पेट्रोल इंजन के मुकाबले इनकी संख्‍या काफी कम होती है। ऐसी कारों से नाइट्रोजन ऑक्‍साइड और पार्टिकुलेट मेटर जैसी हानिकारक गैस न के बराबर ही निकलती हैं। इसलिए ऐसी कारें पर्यावरण के लिए बाकी के मुकाबले ज्‍यादा सेफ रहती हैं।

Petrol vs Diesel vs CNG Cars Pollution Comparison
Petrol Car Diesel Car CNG Car
भारत में उपयोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल लंबे समय से उपयोग करीब 25 साल से उपयोग
प्रमुख उत्सर्जन गैस CO₂, CO NOx, PM CO₂, CO
CO₂ उत्सर्जन ज्यादा मध्यम कम
CO उत्सर्जन ज्यादा कम बहुत कम
NOx उत्सर्जन कम सबसे ज्यादा न के बराबर
PM उत्सर्जन कम सबसे ज्यादा न के बराबर
पर्यावरण पर असर मध्यम सबसे नुकसानदायक सबसे सुरक्षित
फ्यूल की क्लीननेस मध्यम कम सबसे क्लीन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular