HomeAutomobilesJune 2026 में आएगा Luxury का तूफान! Mercedes से लेकर Mini तक,...

June 2026 में आएगा Luxury का तूफान! Mercedes से लेकर Mini तक, एंट्री लेंगी ये प्रीमियम कारें

Upcoming Cars In June 2026: गर्मी के महीने में नई लग्‍जरी कारें आ रही हैं जो और गर्मी पैदा करेंगी। इस महीने कौन सी कारें Launch होने जा रही हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Upcoming Cars In June 2026: जून का महीने इंडिया में सबसे ज्‍यादा गर्मी वाला महीना होता है। इस गर्मी को और बढ़ाने मार्केट में नई लग्‍जरी कारें आ रही हैं। इस महीने कौन से ब्रॉन्‍ड नई कारों को Launch करने की तैयारी कर रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes Benz S Class Facelift

हमने आपको सबसे पहले बताया था कि इंडियन मार्केट में 15 जून 2026 को ऑफिशियली मर्सिडीज बेंज एस क्‍लास फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया जाएगा। मेकर ने इस कार को ग्‍लोबल मार्केट में 4 महीने पहले ही ऑफर किया था, जो अब इंडिया में भी आ रही है। जिसमें न सिर्फ कॉस्‍मैटिक चेंज होंगे, बल्कि इसमें नया हाइब्रिड इंजन भी मिलेगा। साथ में कई नए फीचर्स भी इस लग्‍जरी कार में आएंगे। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 2 करोड़ रुपये या उससे ज्‍यादा होगी।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की Mercedes Benz Electric G-Class में आई खराबी; कंपनी ने आनन-फानन में वापस बुलाई गाड़ियां, कहीं आपके पास भी तो नहीं ये मॉडल?

Mini Cooper Countryman C

मर्सिडीज की तरह ही बीएमडब्‍ल्‍यू भी मिनी कूपर ब्रॉन्‍ड के साथ कंट्रीमैन सी को जून महीने में ही लॉन्‍च करेगी। इस कार के लॉन्‍च के लिए 17 June 2026 का दिन तय किया गया है। अप्रैल 2026 के आखिर से ही इसके लिए बुकिंग ली जा रही हैं। लॉन्‍च के बाद यह इंडिया में ही असेंबल होने वाली पहली कंट्रीमैन होगी जिससे बायर्स के लिए यह ज्‍यादा अच्‍छा ऑप्‍शन बन जाएगी। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा और कई फीचर्स को अपडेट किया जाएगा। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 50 लाख रुपये हो सकती है।

Honda ZR-V

होंडा ने अभी कुछ टाइम पहले ही अपनी सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया और ZR-V को अनवील किया है। लेकिन जून में इस कार का प्राइज भी अनाउंस कर दिया जाएगा। मेकर इसे 40 से 50 लाख रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज के साथ लाएगी और 2 लीटर हाइब्रिड इंजन के साथ कई शानदार फीचर्स को दिया जाएगा।

BYD Sealion 5 DM-i

चीन की इलेक्‍ट्रिक कार मेकर बीवाईडी भी जून महीने में Sealion 5 DM-i के साथ धमाका करने की तैयारी में है। यह एसयूवी हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी और सिंगल चार्ज में इसको 1 हजार किलोमीटर से ज्‍यादा चलाया जा सकेगा। कुछ टाइम से मेकर चुपचाप इस एसयूवी की टेस्टिंग इंडियन कंडीशंस में कर रही है। फिलहाल इसके लॉन्‍च की डेट कंफर्म नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि या तो इसे 9-10 जून के आस पास लाया जाएगा या फिर जून के आखिर में ही ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Petrol की टेंशन और चार्जिंग का झंझट दोनों खत्म; BYD ला रही है 1000KM से ज्यादा चलने वाली PHEV गाड़ी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular