HomeAutomobilesMahindra XUV 3XO EV हुई लॉन्च—दमदार रेंज और फीचर्स के साथ MG...

Mahindra XUV 3XO EV हुई लॉन्च—दमदार रेंज और फीचर्स के साथ MG Windsor EV को देगी सीधी चुनौती

Mahindra XUV 3XO EV को अब इंडिया में लॉन्‍च किया गया है। मेकर ने सरप्राइज की तरह इसे लॉन्‍च किया है। इसमें कितनी रेंज मिलेगी, कैसे फीचर्स होंगे और किस प्राइज पर लॉन्‍च हुई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra XUV 3XO EV को आखिरकार महिंद्रा ने लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने जितना जोरदार तरीके से इसे लॉन्‍च किया है, उतना ही गुपचुप तरीके से इसे लॉन्‍च करने की तैयारी की गई थी। इस ईवी को कौन से फीचर्स से लैस किया है। इससे कितनी रेंज मिलेगी और किस प्राइज पर एसयूवी को लॉन्‍च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra XUV 3XO EV लॉन्‍च

महिंद्रा ने XUV 7XO के बाद अब ईवी सेगमेंट में नई एसयूवी XUV 3XO EV को लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी को काफी गुपचुप तरीके से इंडियन मार्केट के लिए तैयार किया जा रहा था।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी को एड्रेनॉक्स में बिल्ट-इन एलेक्सा, ऑनलाइन नेविगेशन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, डॉल्बी एटमॉस के साथ 7 स्पीकर वाला हरमन कार्डन प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, स्टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, कूल्ड ग्लव बॉक्स, एलईडी फ्रंट फॉग लैंप, डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट टच लेदरेट, स्काईरूफ, 360° सराउंड व्यू, डुअल ज़ोन एसी, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, Level-2 ADAS के साथ और भी कई फीचर्स दिए हैं।

मिलेगी 285 KM रेंज

महिंद्रा की इस ईवी को 39.4 kWh की बैटरी दी गई है। जिससे इसे 285 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इस एसयूवी में जो मोटर दी है उससे 110 किलोवाट पावर के साथ 310 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इस एसयूवी को 0 से 100 KMPH की स्‍पीड से चलाने में सिर्फ 8.3 सेकेंड लगते हैं। इसमें लगी बैटरी को अगर 50 KWh के चार्जर से चार्ज किया जाए तो सिर्फ 50 मिनट में ही 0-80 पर्सेंट चार्ज हो जाती है।

Price and Delivery

महिंद्रा की नई ईवी को इंडिया में 2 वेरिएंट AX5 और AX7L में लॉन्‍च किया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 13.89 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट को 14.96 लाख रुपये में लॉन्‍च किया है। इसकी डिलीवरी को 23 February 2026 से शुरू किया जाएगा।

इनसे मिलेगी चुनौती

Mahindra XUV 3XO को इंडिया में ईवी सेगमेंट में तो लॉन्‍च किया है। लेकिन इसे मार्केट में पहले से मौजूद MG Windsor EV, Tata Punch EV, Tata Nexon EV से चुनौती मिलेगी।

वेरिएंट और कीमत
प्रकार कीमत
AX5 ₹ 13.89 लाख
AX7L ₹ 14.96 लाख

*7.2 किलोवाट वॉल चार्जर ₹50,000 के अतिरिक्त शुल्क पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular