Xiaomi 17 max मोबाइल कब लॉन्च होगा? Photo:- Xiaomi
Xiaomi 17 max Mobile with 8000mAH Battery: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदना का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Xiaomi कंपनी जल्द ही एक नया 5G मोबाइल फोन लॉन्च कर सकती है।
कंपनी का ये फ्लैगशिप 5G मोबाइल Xiaomi 17 Max के नाम से मार्केट में आ सकता है। हालांकि, अभी इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ बातें जरूर सामने आई है जिसने इस फोन के लॉन्च होने की खबरों को हवा दे दी है।
कब लॉन्च हो सकता है मोबाइल?
अगर आप भी इस मोबाइल का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही में Xiaomi 17 Max लॉन्च हो सकता है। कंपनी इसे Xiaomi 17 सीरीज के पांचवें डिवाइस के तौर पर लॉन्च कर सकती है।
कौन-कौन से मॉडल आ सकते हैं सामने?
Xiaomi 17 Max जो अपनी ये सीरीज लॉन्च कर सकता है। उसमें Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra मॉडल लॉन्च हो सकते हैं।
कैसे हो सकते हैं फीचर्स?
बड़ी बैटरी हो सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस Xiaomi के इस नए स्मार्टफोन में 8000mAH की बड़ी बैटरी आ सकती है
इस स्मार्टफोन में 100 वाट वायर्ड और 50 वाट का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
Xiaomi 17 Max में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है, जो बाकी Xiaomi 17 डिवाइस में है
माना जा रहा है कि इस मोबाइल में रियर कैमरा डिजाइन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल जैसा हो सकता है। जबकि, इसमें खास पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस ऑफर कर सकती है