खबर की मुख्य बातें
| Vivo X Fold 7 में MediaTek Dimensity 9600 Pro और Snapdragon 8 Elite सीरीज के 2nm प्रोसेसर मिलने की संभावना है। | |
| फोन को 2027 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें पुराने बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन को बरकरार रखने की उम्मीद है। |
फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Vivo एक नए प्रीमियम डिवाइस पर काम कर रही है। कंपनी का अगला फोल्डेबल फोन बेहतर प्रोसेसिंग पावर और स्लिम डिजाइन के साथ दस्तक दे सकता है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को Vivo X Fold 7 नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले ही फोन के प्रोसेसर और डिजाइन को लेकर कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, Vivo अपने इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए Qualcomm और MediaTek के फ्लैगशिप चिपसेट की टेस्टिंग कर रही है। खास बात यह है कि इन प्रोसेसर में 2nm टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में कंपनी अपने मौजूदा बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन को बरकरार रख सकती है।
Vivo X Fold 7 में मिल सकते हैं ये तीन प्रोसेसर
टिप्स्टर Digital Chat Station ने अपनी हालिया पोस्ट में Vivo X Fold 7 के संभावित प्रोसेसर को लेकर जानकारी शेयर की है। उनके मुताबिक, कंपनी फिलहाल तीन चिपसेट पर विचार कर रही है। इनमें MediaTek Dimensity 9600 Pro, Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 (SM8950) और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि ये तीनों चिपसेट 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकते हैं। हालांकि, Vivo ने अभी तक फोन के प्रोसेसर को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि कंपनी चिपसेट का चुनाव उसकी कीमत को ध्यान में रखकर कर सकती है। फिलहाल MediaTek Dimensity 9600 Pro की कीमत Qualcomm के दोनों संभावित प्रोसेसर के मुकाबले ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में अंतिम प्रोसेसर का चुनाव कंपनी की लागत और परफॉर्मेंस रणनीति पर निर्भर करेगा।
Vivo X Fold 7 का डिजाइन कैसा होगा?
डिजाइन के मामले में Vivo अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन में बड़े बदलाव करने के बजाय पुराने बुक-स्टाइल फॉर्म फैक्टर को जारी रख सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें पिछले मॉडल जैसा कवर डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो देखने को मिल सकता है।
इससे संकेत मिलता है कि कंपनी फोन को ज्यादा चौड़ा बनाने के बजाय मौजूदा डिजाइन को ही बेहतर बनाने पर फोकस कर सकती है। हालांकि, फोन की मोटाई और वजन से जुड़ी कोई ठोस जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कब लॉन्च होगा Vivo X Fold 7?
Vivo X Fold 7 की लॉन्च डेट को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले साल यानी 2027 में चीन में लॉन्च हो सकता है।
इसकी कीमत को लेकर भी फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि Vivo X Fold 6 को कंपनी ने भारत में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में 2,19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद है कि Vivo X Fold 7 भी इसी प्रीमियम प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Huawei OSTA O1 Pro लॉन्च:, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आया दुनिया का पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन
Lava Smart 4 Pro लॉन्च: Android 16 और 90Hz डिस्प्ले से है लैस, कीमत और बाकी फीचर्स यहां जानें
क्या है खास?: OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K डिस्प्ले, सामने आई बड़ी जानकारी
Redmi Note 18: इसमें मिल सकती है 8888mAh की बैटरी! 45W चार्जिंग और 50MP कैमरा भी होगा खास, जानें सबकुछ













Leave a Reply