HomeUtilityNew Aadhaar App Launched: सरकार ने लॉन्च किया आधार का नया एप,...

New Aadhaar App Launched: सरकार ने लॉन्च किया आधार का नया एप, मोबाइल नंबर चेंज करवाने से लेकर अब ये काम हो जाएंगे घर बैठे

Aadhaar Card Ka New App Hua Launch: आधार कार्ड का नया एप लॉन्च हो चुका है जिसका फुल वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में अब कई काम घर बैठे हो जाएंगे।

UIDAI Launched New Aaadhaar Card App: अगर आप भी अपने आधार में कार्ड कोई चीज अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई नया एप लेकर आया है।

आधार कार्ड का ये नया एप आज यानी 28 जनवरी 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में अब आप कई काम घर बैठे इस नए एप से ही करवा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: बेच रहे हैं अपना पुराना मोबाइल, तो जान लें कौन सी गलतियां दे सकती हैं दिक्कतें

क्या सुविधाएं हैं नए एप में?

घर बैठे मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर) बदल पाएंगे
आधार का एड्रेस बदल पाएंगे
अब आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी, ये काम एप से ही डिजिटली तौर पर किया जा सकेगा
नाम और ईमेल आईडी की सुविधा भी जल्द मिल सकेगी

इस बात का रखें ध्यान

एप के जरिए तभी आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं। जब आपको पास पहले से आधार से लिंक मोबाइल नंबर है, क्योंकि पहले पुराने मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा और इसके बाद ही नया नंबर लिंक किया जा सकेगा।

कैसे करें एप को इंस्टॉल?

स्टेप 1
आपको सबसे पहले नए आधार एप को प्ले स्टोर से डॉउनलोड कर लेना है
इसके बाद इस एप को मोबाइल में इंस्टॉल करें

स्टेप 2
अब आपको इसमें लॉगिन कर लेना है
इसमें आपको मोबाइल नंबर और आधार नंबर से लॉगिन करना है

ये भी पढ़ें:- Power Bank Alert: पावर बैंक में दिखें ये 4 संकेत तो छोड़ दें इस्तेमाल करना, हो सकता है ब्लास्ट

स्टेप 3
फिर आपको यहां पर अपनी मांगी गई जानकरियां भरनी है
इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular