Indian Railways: आपके कोच में नहीं चल रहा एसी और वॉशरूम भी है गंदा, तो ट्रेन यात्री नोट कर लें ये जरूरी नंबर

ट्रेन में गंदे वॉशरूम की शिकायत कहां करें? Photo Credit:- X/@RailMinIndia
ट्रेन में गंदे वॉशरूम की शिकायत कहां करें? Photo Credit:- X/@RailMinIndia

Train Travelling Tips For Passengers: देश का एक बड़ा तबका ट्रेन से सफर करता है, क्योंकि ट्रेन में सुविधाएं भी होती हैं। जैसे, शौचालय की, एसी की आदि।

पर जरा सोचिए कि अगर आपकी बोगी का एसी नहीं चल रहा या वॉशरूम गंदा पड़ा है, तो फिर आप कहां शिकायत करेंगे। ऐसे कई मामले सामने आते भी हैं। आप एक नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Aadhaar Mobile Number: क्या आपके आधार से लिंक है आपका मोबाइल नंबर? नहीं या बदलवाना है नंबर, तो ये रहा तरीका

पहले इनसे बात करें

अगर आपकी ट्रेन की बोगी का एसी नहीं चल रहा है या कूलिंग अधिक है या फिर वॉशरूम गदा है आदि। ऐसे में आप देखेंगे कि आपके कोच में खिड़की के ऊपर एक नंबर लिखा होगा, जो कोच अटेंडेंट का होता है।

आप इस दिए हुए नंबर पर कॉल कर सकते हैं और आपके कहने पर आपकी समस्या दूर की जाती है।

अगर न बने बात, तो यहां करें कॉल

कई मामले ऐसे भी आते हैं जिनमें ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारी यात्रियों की बात को अनसुना कर देते हैं। ऐसे में फिर आप भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।

यहां पर आप कनेक्ट होकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और रेलवे दावा करता है कि वो यात्रियों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाता है।

ये भी पढ़ें:- Atal Pension: किसे मिलती है 5000 रुपये की पेंशन और कितना करना होता है निवेश? यहां जानें

सोशल मीडिया की ले सकते हैं मदद

अगर आपकी मदद कहीं से नहीं हो रहा है, तो आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यहां पर रेल मदद के आधिकारिक एक्स अकाउंट को टैग कर अपनी समस्या बताएं जिसके बाद आपकी मदद की जा सकती है।