CEIR Portal: चोरी हो जाए मोबाइल तो इस पोर्टल पर करें रजिस्टर, मोबाइल हो जाएगा ब्लॉक; जानें पूरा प्रोसेस

मोबाइल को कैसे ब्लॉक करवाएं? Photo Credit:- Autotechbiz.in
मोबाइल को कैसे ब्लॉक करवाएं? Photo Credit:- Autotechbiz.in

Block Stolen And Lost Mobile Phone: मोबाइल फोन आज की जरूरत है क्योंकि किसी से भी अगर कनेक्ट होना है, तो ये उसका सबसे सरल तरीका हो सकता है।

वहीं, क्या आप जानते हैं कि अगर आपका मोबाइल फोन गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो आपको क्या करना चाहिए? क्या आप CEIR पोर्टल के बारे में जानते हैं?

ये भी पढ़ें:- Mobile Charging Problem: मोबाइल नहीं हो रहा चार्ज, तो जान लें आ गई हैं ये दिक्कतें

मोबाइल ब्लॉक करवाएं

जब हमारा मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है तो हम अधिक से अधिक एक एफआईआर कर देते हैं और फिर रिलेक्स हो जाते हैं, लेकिन आपको सिर्फ FIR ही नहीं करनी चाहिए। बल्कि, आपको अपने मोबाइल फोन को ब्लॉक भी करवा लेना चाहिए।

मोबाइल ब्लॉक करवाने के फायदे हैं

अगर आप अपना मोबाइल फोन ब्लॉक करवा देते हैं तो ये पोर्टल आपके मोबाइल को भारत में किसी भी नेटवर्क पर इस्तेमाल करने से रोकने में मदद करता है

आपकी मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने में भी मदद करता है और गलत हाथों में जानें रोकने में मदद करता है
साथ ही पुलिस को आपके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में भी मदद करता है।

ऐसे ब्लॉक करवा सकते हैं मोबाइल फोन:-

अगर आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गया है, तो आपको सबसे पहले CEIR के इस आधिकारिक पोर्टल https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जाना है
फिर आपको Block Stolen/Lost Mobile वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

ये भी पढ़ें:- बाहर से मोबाइल कवर और टेंपर्ड लगवाना बंद! ये 3 बड़ी कंपनियां हर महीने देती हैं फ्री में; जानें कैसे लें

इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसे भरें
इसमें मोबाइल और मोबाइल के मालिक के बारे में जानकारी देनी होती है
फिर सबमिट कर दें