Maruti eVitara इंडियन मार्केट में मेकर की पहली Electric SUV है। जिसे कभी भी Launch किया जा सकता है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस कार को किस Price पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले रिपोर्ट्स में इसकी Price को Leak किया गया है। इस पर और क्या डिटेल सामने आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Leak हो गई Maruti eVitara की Price
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर जल्द लॉन्च होने वाली ई विटारा की प्राइज लीक हो गई है। लेकिन अभी मेकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कोई भी डिटेल नहीं दी गई है और न ही मारुति ने अभी इसकी प्राइज को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल दी है।
यह भी पढ़ें- Maruti E Vitara के लॉन्च में क्यों हो रही है देरी, आखिर क्या है वो बड़ी वजह, जानें पूरी डिटेल!
कितनी होगी प्राइज
जिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इसकी प्राइज को लीक कर दिया गया है। वहां पर इसकी एक्स शोरूम प्राइज 24.79 लाख रुपये बताया जा रहा है। यह प्राइज इसके Alpha वेरिएंट की बताई जा रही है, जो इसके टॉप वेरिएंट के तौर पर आएगा, जिसमें 61 KWh की बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
मेकर अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसलिए इसमें शानदार फीचर्स भी दिए जाएंगे जो इसे अपने सेगमेंट में आने वाली बाकी एसयूवी से निपटने में मदद करेंगे। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एलईडी हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, डीआरएल के अलावा 18 इंच अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटिड सीट्स, 10 वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, फ्लेक्सिबल बूट स्पेस, Level-2 ADAS, सेफ्टी टेक, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, व्हीकल स्टेटस और अलर्ट, नेविगेशन, 26.04 सेमी एमआईडी, 25.65 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, हरमन स्पीकर्स, वायरलेस चार्जर, फिक्स ग्लास के साथ सनरूफ, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, 10 वे पावर्ड ड्राइवर सीट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, 7 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्ट, टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ में ड्राइव मोड, रीजनरेटिव और स्नो मोड, 5.2 मीटर का टर्निंग रेडियस भी मिलेगा।
Electric SUV Key Features Chart
| Category | Features |
|---|---|
| Exterior Features | LED Headlights, LED Tail Lights, DRLs, 18-inch Alloy Wheels, Dual Tone Exterior, Fixed Glass Sunroof, Ambient Lighting |
| Interior & Comfort | Ventilated Seats, 10-way Power Adjustable Driver Seat, Sliding & Reclining Rear Seats, Flexible Boot Space, PM 2.5 Air Filter |
| Infotainment & Connectivity | 26.04 cm MID Display, 25.65 cm Infotainment System, Harman Speakers, Smart Watch Connectivity, Navigation, Vehicle Status & Alerts, Wireless Charger |
| Safety Features | Level-2 ADAS, 7 Airbags, ABS, EBD, Hill Assist, TPMS, 360 Degree Camera, Electronic Parking Brake, Brake Assist, Front & Rear Parking Sensors, ISOFIX Child Anchorage |
| Driving & Performance | Drive Modes, Regenerative Mode, Snow Mode, 5.2m Turning Radius |
