Jeep Meridian के Track Edition को इंडियन मार्केट में Launch कर दिया गया है। इस एडिशन में क्या खूबियां मिल रही हैं। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च हो गया Jeep Meridian का Track Edition
जीप इंडिया ने अपनी मिड साइज एसयूवी मेरिडियन के नए एडिशन के तौर पर ट्रैक एडिशन को लॉन्च कर दिया है। नए एडिशन को ओवरलैंड वेरिएंट पर ऑफर किया गया है। जिसमें कई कॉस्मैटिक चेंज करने के साथ ही कई काम के फीचर्स को भी दिया है।
मिली ये खूबियां
मेकर ने इस एडिशन को कई कॉस्मैटिक चेंज के साथ लॉन्च किया है। इसमें पियानो ब्लैक एक्सेंट के साथ फ्रंट में ग्रिल, बैजिंग और एक्सटीरियर मोल्डिंग को दिया है। इसके अलावा इसमें 18 इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, डार्क एस्प्रेसो ग्रिल और न्यूट्रल ग्रे हाइलाइट्स के साथ फ्रंट लुक, सिग्नेचर ट्रैक एडिशन हुड डेकल, एक्सक्लूसिव ट्रैक एडिशन एम्बलम, नई जोड़ी गई 140 मिमी स्लाइडिंग सेकेंड रो जैसी खूबियां मिलती हैं।
Track Edition Cosmetic Changes Chart
| Category | Details |
|---|---|
| Front Design Updates | Piano Black Front Grille, New Badging, Exterior Moulding, Dark Espresso Grille, Neutral Grey Highlights |
| Wheels & Exterior Styling | 18-inch Diamond-cut Alloy Wheels |
| Track Edition Branding | Signature Track Edition Hood Decal, Exclusive Track Edition Emblem |
| Interior / Seating Update | New 140 mm Sliding Second Row Seats |
हैं ये फीचर्स
जीप ने भले ही इस एसयूवी का ट्रैक एडिशन लॉन्च किया है। लेकिन इसमें वो सभी फीचर्स भी दिए हैं जो इसके नॉर्मल वेरिएंट्स में मिलते हैं। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले® और एंड्रॉइड ऑटो™ के साथ 10.1 इंच का यूकनेक्ट® 5, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम अल्पाइन ऑडियो सिस्टम, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी के साथ 12-वे पावर्ड वेंटिलेटेड सीटें और 10 से अधिक सक्रिय सुरक्षा कार्यों के साथ Level-2 ADAS भी मिलता है।
मिलेगा ताकतवर इंजन
जीप मेरिडियन के ट्रैक एडिशन को भी 2.0 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन मिलत है। यह इंजन एसयूवी को 170 एचपी और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करके देता है। यह इंजन 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें सेगमेंट का पहला 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
यह भी पढ़ें- GST Price Drop: लाखों की बचत का मौका – इन Full Size SUVs पर आई अब तक की सबसे बड़ी कटौती
बनी सबसे आरामदायक जीप
स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड और ऑटोमोटिव ब्रांड्स के डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने बताया कि Meridian Track Edition हमारी प्रीमियम 7-सीटर जीप का एक अपडेटेड और ज्यदा आकर्षक वर्जन पेश करता है। साथ ही ग्राहकों की अपेक्षित लचीलेपन को भी पूरा करता है। नई स्लाइडिंग सेकेंड रो के साथ, हमने अब तक की सबसे आरामदायक जीप Meridian बनाई है, जो Jeep Confidence 7 के भरोसे के साथ आ रही है।
