2026 Renault Duster इंडिया में लॉन्च हो चुकी है। मेकर ने इसके प्राइज को भी अनाउंस कर दिया है। Photo Gallery में देखें कि यह एसयूवी कैसी है। इसमें कौन सी खूबियों को दिया गया है। इंजन के कितने ऑप्शंस दिए गए हैं। इस रिपोर्ट में देखते हैं।


रेनो डस्टर में एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 50 किलोग्राम की क्षमता वाले रूफ रेल, 18 इंच अलॉय व्हील्स को दिया है।


एसयूवी में 700 लीटर का बूट स्पेस, रियर वाइपर और वाशर और इलेक्ट्रिक पावर्ड टेल गेट मिलता है।


6 एयरबैग, 17 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS जैसी खूबियों को इस एसयूवी में ऑफर किया गया है।

PC-autotechbiz.in
डस्टर को 3 इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया है। इसमें पहला इंजन ऑप्शन Turbo TCe160 है जो 163 पीएस पावर और 280 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसको 6 स्पीड मैनुअल और 6स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। दूसरे इंजन ऑप्शन के तौर पर इसमें Turbo TCe 160 इंजन मिलेगा जो 100 पीएस पावर और 160 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें सिर्फ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। तीसरे इंजन ऑप्शन के तौर पर Strong Hybrid E-Tech 160 इंजन है जो 1.8 लीटर की कैपेसिटी के साथ आएगा। इसमें 1.4 kWh का बैटरी पैक भी मिलेगा।

PC- autotechbiz.in
एसयूवी को इंडियन मार्केट में 10.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च कर दिया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 18.09 लाख रुपये रखी है।

PC-autotechbiz.in
इस एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। इसे दीवाली के आस पास लाया जा सकता है और तभी इसके इंजन, फीचर्स, वेरिएंट और प्राइज की डिटेल्स मिलेगी।
