Electric 3 Wheeler: इलेक्ट्रिक रिक्शा खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! October 2026 में किन कंपनियों ने मारी बाजी

mahindra udo electric 3 wheeler
mahindra udo electric 3 wheeler PC- Mahindra Last Mile Mobility

खबर की मुख्‍य बातें

अक्‍टूबर 2026 में जमकर हुई इलेक्‍ट्रिक 3 व्‍हीलर की सेल।
पूरे इंडिया में 88 हजार से ज्‍यादा इलेक्‍ट्रिक 3 व्‍हीलर हुए सेल।
Bajaj, Mahindra, TVS हुए Top 3 में शामिल।

Electric 3 Wheeler की October 2026 में कितनी सेल हुई है। किन कंपनियों ने सबसे ज्‍यादा मार्केट शेयर हासिल किया है। सेगमेंट की टोटल सेल कितनी रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Electric 3 Wheeler Sale

इंडिया में अक्‍टूबर 2026 का पूरा महीना फेस्टिव सीजन का रहा। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। कई लोगों ने कमर्शियल सेगमेंट में आने वाले इलेक्‍ट्रिक 3 व्‍हीलर भी खरीदे। आंकड़ों की मानें तो पूरे इंडिया में इस दौरान 88570 यूनिट्स की सेल हुई है।

पहले नंबर पर रही Bajaj

बजाज ऑटो बाइक, स्‍कूटर के साथ ही कमर्शियल सेगमेंट में इलेक्‍ट्रिक 3 व्‍हीलर भी बेचती है। कंपनी ने अक्‍टूबर 2026 में सबसे ज्‍यादा 15726 यूनिट्स की सेल की है। जबकि अक्‍टूबर 2025 में यह संख्‍या सिर्फ 8222 यूनिट्स की थी। सेल के हिसाब से कंंपनी का मार्केट शेयर 17.76% रहा है।

दूसरे नंबर पर आई Mahindra

ट्रक और एसयूवी बेचने वाली महिंद्रा कमर्शियल सेगमेंट में भी कई ऑप्‍शन ऑफर करती है। कंपनी ने अक्‍टूबर 2026 में इलेक्‍ट्रिक 3 व्‍हीलर की 15157 यूनिट्स की सेल की है। जबकि 2025 में यह संख्‍या 11901 यूनिट्स की थी। कंपनी का टोटल सेल में मार्केट शेयर 17.11% रहा है।

तीसरे नंबर पर मिली TVS को जगह

टीवीएस भी 2 व्‍हीलर के अलावा कमर्शियल सेगमेंट में इलेक्‍ट्रिक 3 व्‍हीलर ऑफर करती है। कंपनी ने इस अवधि में 5067 यूनिट्स की सेल की है। अक्‍टूबर 2025 में यह संख्‍या 2985 यूनिट्स की थी।

चौथे नंबर पर आई YC

YC ने भी कमर्शियल सेगमेंट में 2494 यूनिट्स इलेक्‍ट्रिक 3 व्‍हीलर्स की सेल की है। जबकि 2025 में यह संख्‍या 3497 यूनिट्स की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी की सेल में 28% से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली है।

Top 5 में आया Saera

Saera ने भी पिछले महीने पूरे इंडिया में 1805 यूनिट्स इलेक्‍ट्रिक 3 व्‍हीलर्स की सेल की। जबकि इसके पहले 2025 के अक्‍टूबर महीने में यह संख्‍या 2263 यूनिट्स की थी। कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सेल में 20% से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें- Force Traveller: अब Electric अवतार में आएगा ट्रैवलर, कब तक हो सकता है Launch

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।