Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris: Engine, Mileage और Price में कौन है असली बॉस!

Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris
Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Hyundai Bayon Vs MarutiVictoris के बीच है मुकाबला।
दोनों को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में किया जाता है ऑफर।

Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris: हुंडई ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुछ टाइम पहले ही एसयूवी बेयोन को लॉन्‍च किया है। हुंडई की इस एसयूवी का सीधा मुकाबला मारुति की विक्‍टोरिस से होता है। ऐसे में Engine, Features और Price में कौन सी एसयूवी आपके लिए बेस्‍ट होगी? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris

हुंडई ने बेयोन एसयूवी में 1.5 लीटर का MPi पेट्रोल इंजन ही दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 115 पीएस पावर के साथ 143.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल रहा है। इस इंजन के साथ एसयूवी को 6 स्‍पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन दिए गए हैं।

वहीं Maruti Victoris में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 100.6 पीएस की पावर के साथ 137.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ में 5 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है।

Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Features

हुंडई बेयोन में LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, शॉर्क फिन एंटीना, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, वर्टिकल एसी वेंट, वायरलेस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, 6 एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रोल ओवर सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) – हाईलाइन, आपातकालीन स्टॉप सिग्नल, बर्गलर अलार्म, हेडलैंप एस्कॉर्ट फ़ंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉक सिस्‍टम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, Level-2 ADAS, 3 रडार, 12 पार्किंग सेंसर के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

वहीं मारुति विक्‍टोरिस में प्रोजेक्‍टर LED हेडलाइट्स, LED DRLs, ऑटो हेडलैंप, LED टेल लैंप, फॉलो मी होम हेडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, एंबिएंट लाइट, 10.25 इंच TFT इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, एक्‍टिव कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जर, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, यूएसबी चार्जर, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, रियर एसी वेंट, ऑटो एसी, 6 एयरबैग, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, केबिन एयर फिल्‍टर, ईको-नॉर्मल-स्‍पोर्ट्स ड्राइविंग मोड, Level-2 ADAS,  360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्‍ट, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज के साथ कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Bayon Vs Maruti Victoris Price

हुंडई बेयोन की एक्‍स शोरूम प्राइज 10 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 18.15 लाख रुपये रखा गया है।

वहीं मारुति विक्‍टोरिस की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.50 लाख रुपये से शुरू होती है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 19.99 लाख रुपये तक है।

पैरामीटर (Parameter) Hyundai Bayon Maruti Victoris
इंजन क्षमता (Engine) 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन
पावर और टॉर्क (Power & Torque) • पावर: 115 PS
• टॉर्क: 143.8 Nm
• पावर: 100.6 PS
• टॉर्क: 137.1 Nm
ट्रांसमिशन (Gearbox) 6-स्पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
एक्सटीरियर फीचर्स (Exterior) LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, पैनोरमिक सनरूफ, शार्क फिन एंटीना, हेडलैंप एस्कॉर्ट फ़ंक्शन प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, LED DRLs, ऑटो हेडलैंप, LED टेल लैंप, फॉलो मी होम हेडलैंप, पैनोरमिक सनरूफ, शार्क फिन एंटीना
इंटीरियर व कंफर्ट (Interior) कर्व्ड डिस्प्ले, वर्टिकल AC वेंट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर, ऑटो AC, रियर AC वेंट 10.1-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स-अप डिस्प्ले, एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, एक्टिव कूलिंग वायरलेस चार्जर, केबिन एयर फिल्टर, ड्राइविंग मोड्स (Eco, Normal, Sport), की-लेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
सेफ्टी फीचर्स (Safety & ADAS) • Level-2 ADAS (3 रडार, 12 पार्किंग सेंसर)
• 6 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, सराउंड व्यू व ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर
• ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, रोल ओवर सेंसर, हाईलाइन TPMS, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, बर्गलर अलार्म, ISOFIX, 3-पॉइंट सीटबेल्ट
• Level-2 ADAS
• 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा व सेंसर
• ABS, EBD, ESP, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, ISOFIX चाइल्ड एंकरेज
एक्स-शोरूम कीमत (Price) ₹ 10.00 लाख से ₹ 18.15 लाख ₹ 10.50 लाख से ₹ 19.99 लाख

यह भी पढ़ें- Upcoming Budget Electric SUVs: 15 लाख से कम के बजट में आ रही हैं ये 2 धाकड़ EVs, Maruti और Hyundai की है बड़ी तैयारी