Mahindra EV: अब ब्रिटेन की सड़कों पर भी दौड़ेंगी धाकड़ Electric SUVs! कंपनी ने तैयार किया बड़ा मास्टरप्लान

Mahindra BE6 Batman Edition
Mahindra BE6 Batman Edition PC-Mahindra Electric

खबर की मुख्‍य बातें

महिंद्रा कर रही है ब्रिटेन में एंट्री की तैयारी।
इलेक्‍ट्रिक कारों को कर सकती है ऑफर।
BE6, XEV 9e जैसी एसयूवी को कर सकती है लॉन्‍च।

Mahindra EV: इंडिया के बाद अब महिंद्रा बड़ी तैयारी कर रही है और ब्रिटेन में कारें बेचने की प्‍लानिंग कर रही है। किन कारों को सबसे पहले ऑफर किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra EV की हो रही बड़ी तैयारी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा की ओर से बड़ी तैयारी करते हुए ब्रिटेन में कारों को बेचने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की योजना ब्रिटेन में ICE नहीं बल्कि EV कारों को ऑफर करने की है।

ब्रिटेन से है खास कनेक्‍शन

महिंद्रा की नई जेनरेशन की इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को भले ही इंडियन मार्केट में ऑफर किया जा रहा है। लेकिन इन एसयूवी का डिजाइन ब्रिटेन में हुआ था। जानकारी के मुताबिक इन कारों का डिजाइन ब्रिटेन के ऑक्‍सफोर्डशायर के बैनबरी में किया गया था। इसी के साथ महिंद्रा की इलेक्‍ट्रिक फॉर्मूला ई रेसिंग टीम भी ब्रिटेन में ही है।

किन कारों को किया जाएगा ऑफर

माना जा रहा है कि महिंद्रा ब्रिटेन में सबसे पहले अपनी Mahindra BE6 को ऑफर कर सकती है। वहां पर इस एसयूवी को कई अलग वेरिएंट्स में भी ऑफर किया जा सकता है। इसके बाद महिंद्रा की ओर से ब्रिटेन में अपनी Mahindra XEV 9e और Mahindra XEV 9s को भी ऑफर किया जा सकता है।

नहीं होगी परेशानी

चूकिं ब्रिटेन 1947 से पहले भारत में अपना शासन चला रहा था, इसलिए भारत में तभी से राइट हैंड कारों का चलन काफी ज्‍यादा रहा है। अब महिंद्रा को ब्रिटेन में कार बेचने के लिए इसलिए भी परेशानी नहीं होगी क्‍योंकि ब्रिटेन में भी भारत की तरह ही राइट हैंड ड्राइव वाली कारों का उपयोग किया जाता है।

कब होंगी Launch?

महिंद्रा ने अभी इस पर कोई ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि महिंद्रा ब्रिटेन में कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वहां पर 2027 के मध्‍य तक अपनी कारों को ऑफर कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?