HomeAutomobiles2026 Royal Enfield Guerilla 450 के नए अपडेट देख उड़ेंगे सबके होश?...

2026 Royal Enfield Guerilla 450 के नए अपडेट देख उड़ेंगे सबके होश? कल हो जाएगी Launch

Royal Enfield Guerrilla 450 अपडेट के साथ कल Launch होगी। इसमें क्‍या चेंज हो सकते हैं। क्‍या Price हो सकती है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Royal Enfield Guerrilla 450 को ऑफिशियली अपडेट के साथ कल Launch किया जाएगा। इस बाइक में क्‍या चेंज हो सकते हैं। क्‍या Price हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कल अपडेट होगी गुरिल्‍ला 450

रॉयल एनफील्‍ड अपनी 450 सीसी सेगमेंट की बाइक गुरिल्‍ला को कल अपडेट कर देगी। मेकर कल ऑफिशियली एक इवेंट में इस बाइक के अपडेटिड वर्जन को लॉन्‍च करेगी।

होंगे ये चेंज

लॉन्‍च के टाइम ही इसके चेंजेंस के बारे में डिटेल मिलेगी। पर माना जा रहा है अपने पुराने वर्जन के मुकाबले अपडेटिड वर्जन को नए टायर्स, अपडेटिड सस्‍पेंशन, नए कलर ऑप्‍शंस, नए ग्राफिक्‍स को दे सकती है। साथ में इस बाइक में कुछ नए फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है, जिसमें ट्रैक्‍शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, यूएसडी फॉर्क्‍स के साथ कुछ और फीचर्स भी जुड़ सकते हैं।

इंजन में नहीं होगा चेंज

मेकर इस बाइक के अपडेटिड वर्जन में कॉस्‍मैटिक चेंज ही करने वाली है। इसके इंजन में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसमें अभी की तरह ही 452सीसी लिक्‍विड कूल्‍ड शेर्पा DOHC इंजन मिलेगा। जो इसे 40 बीएचपी पावर और 40 न्‍यूटर मीटर टॉर्क देगा। इस इंजन के साथ 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स भी मिलेगा। जिससे इसकी टॉप स्‍पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।

क्‍या हो सकती है प्राइज

रॉयल एनफील्‍ड अभी इस बाइक को 2.56 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर करती है। अपडेट के बाद इस बाइक को 2.60 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है।

इनसे होता है मुकाबला

रॉयल एनफील्‍ड गुरिल्‍ला 450 को 450 बाइक सेगमेंट में ही ऑफर किया जाता है। अपडेट के बाद भी इसे पहले से मौजूद Triumph 400, Harley Davidson X440, Hero Mavrick 440, KTM Duke 390 जैसी बाइक्‍स के साथ मुकाबला करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular