FY 2025-2026 Maruti Suzuki: मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी ने आज घोषणा की कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 4.47 लाख से अधिक वाहनों के निर्यात के साथ अब तक का अपना सर्वाधिक निर्यात स्तर हासिल किया है।
ये वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। इस उपलब्धि के साथ, कंपनी को लगातार पांचवें साल* भारत के नंबर 1 पैसेंजर व्हीकल निर्यातक के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- Jewar Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर कार्गो हब बनेगा वैश्विक व्यापार का रास्ता, दुनिया तक पहुंचेंगे ‘मेड इन यूपी’ प्रोड्क्टस
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV), e-VITARA के निर्यात की शुरुआत हुई। अगस्त 2025 में कंपनी के हंसलपुर संयंत्र में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्लैग-ऑफ के बाद, इस बीईवी का निर्यात यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरू किया गया।
विशेष रूप से, हंसलपुर संयंत्र e-VITARA के लिए वैश्विक उत्पादन केंद्र है। इस वर्ष के दौरान, मारुति सुज़ुकी ने ‘Across’ का निर्यात भी शुरू किया, जिसे भारतीय बाज़ार में VICTORIS के नाम से बेचा जाता है।
मारुति सुज़ुकी के पास अपने मजबूत 18 मॉडलों के निर्यात पोर्टफोलियो में सेडान, छोटी कारें, एसयूवी और एलसीवी का सशक्त मिश्रण है। अपने पावरट्रेन मिक्स में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल करने के साथ, कंपनी उभरते और विकसित दोनों प्रकार के बाज़ारों में विभिन्न ग्राहक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो रही है।
उपलब्धि पर बोले कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर
