HomeAutomobilesToyota चलेगी सबसे बड़ा दांव, कम कीमत में लॉन्च होगा Innova Hycross...

Toyota चलेगी सबसे बड़ा दांव, कम कीमत में लॉन्च होगा Innova Hycross Hybrid का नया वेरिएंट

Toyota Innova Hycross Hybrid को इंडिया में ऑफर किया जाता है। मेकर इसके नए Base Variant को Launch करेगी। इसमें क्‍या खूबियां होंगी, इसकी क्‍या Price होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Innova Hycross Hybrid को इंडिया में मिड साइज MPV सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। मेकर जल्‍द ही इस एमपीवी के नए Base Variant को Launch कर सकती है। इस वेरिएंट में क्‍या खूबियां होंगी, इसे क्‍यों लॉन्‍च किया जाएगा। इसकी क्‍या Price हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आएगा Toyota Innova Hycross Hybrid का बेस वेरिएंट

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि टोयोटा अपनी एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस के हाइब्रिड वर्जन का नया बेस वेरिएंट इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करेगी। मेकर ने इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं दिया है।

क्‍यों होगा लॉन्‍च

वैसे हमें भी लगता है कि मेकर जब अपनी Toyota Innova Crysta को 2027 में बंद करेगी तो उससे बनने वाले गैप को पूरा करने के लिए हाईक्रॉस के नए वेरिएंट को लाया जाएगा। जिसे ज्‍यादा माइलेज और कम प्राइज पर लॉन्‍च किया जाएगा। जिससे फ्लीट ऑपरेटर्स को टोयोटा का दमदार ऑप्‍शन मिल पाएगा।

अभी कितनी है प्राइज

टोयोटा फिलहाल इनोवा हाईक्रॉस को 18.33 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर कर रही है। इसके हाईब्रिड वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 26.30 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों के प्राइज में करीब 8 लाख रुपये का अंतर आ जाता है, जो काफी ज्‍यादा है। इसे ही कम करने के लिए हाईब्रिड का नया बेस वेरिएंट लाया जा सकता है।

मिलेंगी ये खूबियां

टोयोटा अपनी हाईक्रॉस को एलईडी लाइट्स, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 8 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, क्रूज कंट्रोल, ADAS, की-लैस एंट्री 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, हाईट एडजस्‍टमेंट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स के साथ लाती है। लेकिन इसके बेस वेरिएंट में इस तरह के फीचर्स को कम किया जाएगा, जिससे प्राइज कम करने में भी मदद मिलेगी।

कब होगी लॉन्‍च

मेकर इस पर अभी तक कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन माना जा रहा है कि जब 2027 के शुरू में CAFE-3 Norms की वजह से Toyota Innova Crysta का प्रोडक्‍शन हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा, तो उसके पहले ही हाईक्रॉस हाईब्रिड के नए बेस वेरिएंट को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular