HomeAutomobilesTata ने लॉन्च की नई Curvv EV 'Series X'; फुल चार्ज करने...

Tata ने लॉन्च की नई Curvv EV ‘Series X’; फुल चार्ज करने पर चलेगी 502KM, बस इतनी है Price

Tata Curvv EV Series X Launch हो गई है। कितने वेरिएंट्स और किस Price पर इसे लॉन्‍च किया है। इसमें कितनी Range मिलेगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Curvv EV Series X Launch हो गई है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को कितने वेरिएंट्स दिए हैं। इसे किस Price पर लॉन्‍च किया है। इसमें कितनी Range मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Curvv EV Series X Launch हुई

टाटा ने कूप एसयूवी कर्व के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए सीरीज एक्‍स को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 3 नए वेरिएंट्स को जोड़ा गया है। जिसमें Accomplished X 55, Empowered X 55 और Empowered X 55 Dark शामिल हैं।

दिए शानदार Features

मेकर ने सीरीज एक्‍स में कई शानदार फीचर्स को भी जोड़ा है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 20 से ज्‍यादा ऑटोनामस फीचर्स, Level-2 ADAS, 12.3 इंच इंफाटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, जेस्‍टर एक्‍टिवेशन के साथ पावर्ड टेलगेट, पैसिव वेंटिलेशन के साथ आर कम्‍फर्ट सीट, 360 सराउंड व्‍यू कैमरा सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, ब्‍लाइंड व्‍यू स्‍पॉट मॉनिटर, लेदरेट अपहोलस्‍ट्री, रियर सनशेड्स को दिया है।

मिलेगी 502 KM रेंज

मेकर ने इस एसयूवी को 55kWh की बैटरी दी है, जो इसे फुल चार्ज के बाद 502 KM की रेंज दे सकती है। C75 के साथ इसे एक बार में 400 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। एसयूवी में जो मोटर मिलेगी उससे 167 हॉर्स पावर और 215 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। जिससे यह न सिर्फ शहर बल्कि हाइवे पर भी आसानी से चलाई जा सकेगी।

मिलेगी लाइफटाइम वारंटी 

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवत्स ने कहा कि हर नई EV के साथ जिसे हम पेश करते हैं, हमारा मकसद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज़्यादा सुलभ और फायदेमंद बनाना होता है। Curvv.ev SeriesX के अलग-अलग वर्ज़न्स ग्राहकों को भारत की पहली SUV Coupé का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो 55 kWh बैटरी पैक से चलती है और शहरों के बीच बिना किसी परेशानी के सफ़र के लिए 502 km की लंबी ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें व्यावहारिक और प्रीमियम फ़ीचर्स के साथ लाइफ़टाइम HV बैटरी वारंटी भी मिलती है, जो एक आकर्षक कीमत पर सचमुच चिंता-मुक्त मालिकाना हक सुनिश्चित करती है।

इतनी है Price

मेकर ने इसके Accomplished X 55 वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 16.99 लाख रुपये, Empowered X 55 की एक्‍स शोरूम प्राइज 19.19 और Empowered X 55 #DARK की एक्‍स शोरूम प्राइज 19.49 लाख रुपये रखी है।

होता है इनसे मुकाबला

इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Tata Curvv EV के मुकाबले में MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric को ऑफर किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular