HomeAutomobilesYamaha ने की सुरक्षित सफर की पहल, राइडर्स को Track Day पर...

Yamaha ने की सुरक्षित सफर की पहल, राइडर्स को Track Day पर दिए लाइफ-सेविंग टिप्‍स!

Yamaha Track Day: यामाहा ने 10 May 2026 को गुरुग्राम में ट्रैक डे का आयोजन किया। इस इवेंट में मेकर ने राइडर्स को सेफ्टी टिप्‍स भी दिए।

Yamaha Track Day: यामाहा ने 10 May 2026 को गुरुग्राम में ट्रैक डे का आयोजन किया। इस इवेंट में मेकर ने राइडर्स को सेफ्टी टिप्‍स भी दिए। साथ ही राइडर्स को ट्रैक पर बाइक राइड करने का एक्‍सपीरियंस भी मिला। मेकर के इस इवेंट में कितने राइडर्स शामिल हुए। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha Track Day
Yamaha Track Day
Pc-Yamaha India

Yamaha ने किया Track Day का आयोजन

इंडियन टू व्‍हीलर मेकर यामाहा ने 10 May 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैक डे प्रोग्राम का आयोजन किया। इस प्रोग्राम का उद्देश्‍य युवा राइडर्स को सेफ्टी के साथ राइड करने के लिए जागरुक करना था। इस प्रोग्राम को द कॉल ऑफ द ब्‍लू कैंपेन के तहत आयोजन किया गया था।

400 से ज्‍यादा लोग हुए शामिल

यामाहा के इस ट्रैक डे पर 400 से ज्‍यादा यामाहा लवर्स और 200 से ज्‍यादा यामाहा ओनर्स भी शामिल हुए। जिसके साथ इनको रेस ट्रैक पर बाइक कैसे राइड की जाती है इसकी जानकारी कई नेशनल चैंपियंस ने दी।

हुआ ट्रेनिंग सेशन

इस इवेंट के दौरान कंट्रोल्‍ड माहौल में ट्रैक पर राइड करने के साथ ही प्रतिभागियों को ट्रेनिंग सेशन भी दिया गया। जहां पर रेसिंग लाइन, बॉडी पोजिशन, लीन एंगल, थ्रॉटल कंट्रोल और क्रमिक ब्रेकिंग तकनीक जैसी महत्वपूर्ण राइडिंग स्किल्स सिखाई गईं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने सर्किट राइडिंग का रोमांच महसूस किया।

रोड एक्‍सीडेंट्स कम करने की पहल

यामाहा ने इस इवेंट को इसलिए किया क्‍योंकि वह चाहती है कि बाइक राइडर्स रोड पर बाइक राइड करते हुए रोड एक्‍सीडेंट के कम शिकार हों और सेफ राइडिंग करते हुए बाइक्‍स का अनुभव ले पाएं।

कैसा है Yamaha का पोर्टफोलियो

इंडियन मार्केट में यामाहा 150 सीसी से कम सेगमेंट की बाइक्‍स को नहीं बेचती। मेकर के पोर्टफोलियो में अभी XSR155 (155cc), YZF-R15 V4 (155cc), YZF-R15S V3 (155cc), MT-15 V2 (155cc); FZS-Fi Hybrid (149cc), FZS-Fi (149cc), FZ Rave (149cc), FZ-X Hybrid (149cc), FZ-X (149cc), AEROX Version S (155cc) and AEROX (155cc); Hybrid Scooters जैसे Fascino 125 FI Hybrid (125cc), Ray ZR 125 FI Hybrid (125cc), Ray ZR Street Rally 125 FI Hybrid (125cc) and EV Model, EC-06 शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular