HomeAutomobilesSkoda Kodiaq को मिला धांसू अपडेट, नए Features और Price को देख...

Skoda Kodiaq को मिला धांसू अपडेट, नए Features और Price को देख उड़ जाएंगे होश!

Skoda Kodiaq को इंडिया में नए Features के साथ अपडेट मिला है। कौन से नए फीचर्स इसमें दिए हैं। अब इसकी क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Kodiaq को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ज्‍यादा अच्‍छा ऑप्‍शन बनाने के लिए मेकर ने नए Features के साथ अपडेट दे दिया है। अपडेट के बाद इसमें कौन से नए फीचर्स दिए हैं। अब इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Skoda Kodiaq को मिला अपडेट

मेकर ने अपनी प्रीमियम डी सेगमेंट एसयूवी कोडियाक को अपडेट कर दिया है। 2025 में इंडिया में सेकेंड जेनरेशन को ऑफिशियली लॉन्‍च किए जाने के बाद अब 2026 में इसे अपडेट किया गया है। इसे महाराष्‍ट्र के संभाजी नगर के प्‍लांट में असेंबल किया जा रहा है।

मिले ये Features

मेकर ने इस एसयूवी को सबसे बड़े अपडेट के तौर पर Level-2 ADAS को दिया है। दूसरे अपडेट में इसको मल्‍टी फंक्‍शन स्‍मार्ट डायल मिला है जो HVAC, सीट वेंटिलेशन, ऑडियो सेटिंग और ड्राइव मोड्स को एक्‍सेस करवाएगा। साथ में कई छोटे-बड़े फीचर्स के साथ भी इसे लाया गया है। जिससे यह अपने सेगमेंट में आने वाली बाकी एसयूवी से दो दो हाथ कर पाएगी।

मिलते हैं शानदार फीचर्स

कोडियाक में पहले से ही कई शानदार फीचर्स को दिया जा रहा है। इसमें Led मेट्रिक्‍स हेडलैंप, एडेप्‍टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट ग्रिल में हॉरिजोन्‍टल लाइट स्ट्रिप, पैडल शिफ्टर, एल्‍यूमिनियम पैडल्‍स, 786 लीटर बूट स्‍पेस, थ्री स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, 12.9 इंच इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, 725 वॉट के13 स्‍पीकर का Canton ऑडियो सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट के साथ जेस्‍चर कंट्रोल, मसाज-वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, को भी दिया है।

मिलता है ताकतवर इंजन

एसयूवी में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। जो एसयूवी को 204 हॉर्स पावर और 320 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसको 7स्‍पीड ड्यूल क्‍लच और 4X4 के साथ लाया गया है।

क्‍या है प्राइज

मेकर ने इस एसयूवी को अब 36.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया है। जबकि इसके स्‍पोर्ट्स लाइन वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 44.99 लाख और एल एंड के वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 46.99 लाख रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular