ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। 2024 में टाटा ने Coupe SUV सेगमेंट में Tata Curvv को लॉन्च किया था। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 11.19 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Tata Curvv खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। इसलिए Tata Curvv के बेस वेरिएंट Smart को भी खरीदने के लिए कम से कम 2.24 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी।
₹14,300 की EMI पर Coupe SUV खरीदने का पूरा प्लान
Tata Curvv के बेस वेरिएंट Smart को खरीदकर घर लाने के लिए 2.24 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने होंगे। इसके बाद एसयूवी की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 8.95 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 11.19 लाख रुपये में करीब 70 हजार रुपये आरटीओ और करीब 50 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 14300 रुपये (Tata Curvv EMI) देने होंगे।
क्यों Tata Curvv बनी बनी सबसे चर्चित कूपे SUV?
Tata Curvv को एक Coupe SUV सेगमेंट में टाटा अपने शोरूम्स से ऑफर करती है। देश की सबसे चर्चित कूप एसयूवी होने का सबसे बड़ा कारण इसका डिजाइन है। यह न तो पूरी तरह एसयूवी के डिजाइन के साथ आती है और न ही किसी सेडान की तरह दिखाई देती है। इसमें ताकतवर इंजन के साथ शानदार फीचर्स को दिया जाता है। जिससे यह काफी चर्चित कूपे SUV बन जाती है।
Tata Curvv के फीचर्स की जानकारी
Tata Curvv कूप SUV में सीक्वेंशनल एलईडी डीआरएल, वेलकम एनिमेशन, फ्लश डोर हैंडल, वेलकम लाइट, 18 इंच अलॉय व्हील्स, कनेक्टिड टेल लाइट्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डिजिटल स्टेयरिंग व्हील के साथ इलुमिनेटिड लोगो, वॉयस असिस्ट पैनोरमिक सनरूफ, मूड लाइटिंग, 6 एयरबैग, ई-कॉल, बी-कॉल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, रेन सेंसिंग वाइपर, Level-2 ADAS, मल्टी ड्राइव मोड्स, 12.3 इंच हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीपल वॉयस असिस्टेंट, 9 स्पीकर के साथ जेबीएल साउंड सिस्टम, 10.25 इंंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, कनेक्टिड कार टेक्नोलॉजी, जेस्टर कंट्रोल्ड पावर्ड गेट, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, 500 लीटर बूट स्पेस, स्मार्ट की पुश बटन स्टार्ट, 6वे पावर्ड ड्राइवर सीट्स के साथ कई शानदार फीचर्स को दिया गया है।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply