HomeAutomobilesस्पीड और मस्ती का कॉकटेल पड़ा भारी! Thar Roxx से भिड़ी Mahindra...

स्पीड और मस्ती का कॉकटेल पड़ा भारी! Thar Roxx से भिड़ी Mahindra Scorpio, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला Video!

Mahindra Scorpio Live Accident Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो एसयूवी की टक्‍कर रिकॉर्ड हुई है।

Mahindra Scorpio Live Accident Video: जब मस्‍ती और स्‍पीड का कॉकटेल हावी हो जाए तो फिर हादसा होना तय होता है। ऐसा ही मामला एक वीडियो में सामने आया है, जिसमें महिंद्रा की स्‍कॉर्पियो और थार रॉक्‍स के बीच लाइव टक्‍कर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टक्‍कर से पहले और बाद में क्‍या डिटेल मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

मस्‍ती और स्‍पीड का कॉकटेल बना कारण

ट्विटर पर एक वीडियो 2 जून से काफी वायरल हो रही है, जिसमें चार दोस्‍त मस्‍ती करते हुए ओवरस्‍पीडिंग Mahindra Scorpio को चला रहे हैं। इस कार में बैठा एक लड़का खुद वीडियो भी बना रहा है और इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्‍कॉर्पियो को रात के समय कितनी तेज स्‍पीड में चलाया जा रहा है।

100 KMPH से भी तेज चल रही थी एसयूवी

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रात के टाइम गांव की लिंक रोड पर स्‍कॉर्पियो को काफी तेज स्‍पीड में चलाया जा रहा था। हादसे से ठीक कुछ सेकेंड पहले तक भी इसकी स्‍पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी काफी ज्‍यादा थी।

Mahindra Thar Roxx के साथ हादसा हुआ

वीडियो को देखते हुए पता चल रहा है कि तेज स्‍पीड में महिंद्रा की स्‍कॉर्पियो के सामने से दूसरी गाड़ी आ रही थी जो संभवत: Mahindra Thar Roxx थी। उसके साथ एक सेकेंड में ही टक्‍कर हो जाती है और दोनों के टकराने की पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड भी हो जाती है।

TheSquind ने की पोस्‍ट

ट्वविटर पर TheSquind ने इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि डार्विन का प्राकृतिक चयन का सिद्धांत। एक अंधेरी ग्रामीण सड़क पर थार रॉक्स और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो जाती है। इस वीडियो को TheSquind ट्विटर हैंडल से दो जून 2026 को दोपहर 4.28 मिनट पर पोस्‍ट किया गया है और तक से खबर को लिखने तक 34 हजार व्‍यूज़, 31 कमेंट और 63 री-पोस्‍ट हो चुके हैं।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular