HomeAutomobiles2026 Maruti Brezza की Bookings; जानें किस Date पर हो रही है...

2026 Maruti Brezza की Bookings; जानें किस Date पर हो रही है Launch

2026 Maruti Brezza Facelift की बुकिंग शुरू हो गई है। कितने रुपये में इसे बुक करवाया जा सकता है। कब इस एसयूवी को Launch किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Maruti Brezza Facelift की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कितने रुपये में इसे बुक करवाया जा रहा है। मेकर कब इस एसयूवी को Launch कर रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Maruti Brezza Facelift होगी Launch

मारुति ने आखिरकार हमारी खबर की पुष्टि करते हुए यह पक्‍का कर दिया है कि वह काफी जल्‍दी नई ब्रेजा को लॉन्‍च करने वाली है।

Booking हुई शुरू

मेकर ने लॉन्‍च से पहले ऑफिशियली इस सब 4 मीटर एसयूवी के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया है। अब ऑनलाइन और ऑफलाइन इस एसयूवी को 11 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकेगा।

कब हो रही Launch

अभी सस्‍पेंस को और बढ़ाने के लिए मारुति ने इसके लॉन्‍च की डेट नहीं रिवील की है, लेकिन इसे 23 से 26 July 2026 के बीच में कभी भी लॉन्‍च कर दिया जाएगा। क्‍योंकि इन दिनों में मेकर ने खासतौर पर मी‍डिया को इसे एक्‍सपीरियंस करने के लिए इनवाइट किया हुआ है।

क्‍या होंगे चेंज

मारुति की इस सबसे ज्‍यादा खरीदी जाने वाली एसयूवी में सबसे बड़ा चेंज इसके इंजन और सीएनजी टेक्‍नोलॉजी में देखने को मिलेगा। इस एसयूवी को कुछ नए फीचर्स के साथ भी ऑफर करने की तैयारी है।

इंजन में क्‍या होगा बदलाव

मारुति अपनी इस एसयूवी को अभी तक सिर्फ 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ ही ऑफर करती रही है। लेकिन इसके फेसलिफ्ट को 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। साथ में इसको 6 स्‍पीड मैनुअल और AT के साथ भी ऑफर करने की तैयारी हो रही है।

सीएनजी टेक्‍नोलॉजी में क्‍या बदलेगा

पेट्रोल के साथ ही इसे सीएनजी में भी लाया जाता है, जिसमें एक ही सिलेंडर को बूट स्‍पेस में दिया जाता है। इस वजह से इसमें सामान रखने की ज्‍यादा जगह नहीं मिल पाती है। फेसलिफ्ट वर्जन में Maruti Victoris की तरह अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलेगा। जिसमें 2 सीएनजी सिलेंडर होंगे। इससे बूट स्‍पेस में सामान रखने में परेशानी नहीं आएगी।

क्‍या हो सकती है Price

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट अभी तक अपने इंजन की वजह से अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स वाली एसयूवी है। लेकिन अब जब इसमें छोटा इंजन दिया जाएगा तो इस पर लगने वाले टैक्‍स को भी कम कर दिया जाएगा। इस वजह से इसकी प्राइज में ज्‍यादा फर्क नहीं आएगा। ऐसा भी हो सकता है कि इसकी अभी वाली एक्‍स शोरूम प्राइज जो 8.25 लाख रुपये से शुरू होती है, उसी प्राइज पर इसे इंट्रोडक्‍ट्री की तरह ऑफर किया जाए।

इनसे मिलेगी चुनौती

मारुति ब्रेजा अभी तक सिर्फ 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ आती थी। लेकिन अब इसे टर्बो इंजन के साथ भी लाया जाएगा। जिससे साफतौर पर Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Kia Syros, Kia Sonet, Hyundai Venue, Skoda Kylaq जैसी सब 4 मीटर एसयूवी की टेंशन बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular