HomeBusinessPetrol Diesel पर सरकार ने बढ़ा दिया Windfall Tax, आज कितने रुपये...

Petrol Diesel पर सरकार ने बढ़ा दिया Windfall Tax, आज कितने रुपये में मिल रहा

Petrol Diesel पर सरकार ने Windfall Tax बढ़ाया है। जिसके बाद आज एक लीटर के लिए कितने रुपये देने पड़ेंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Petrol Diesel पर सरकार ने Windfall Tax बढ़ाया है। जिसके बाद आज (4 August 2026) एक लीटर के लिए कितने रुपये देने पड़ेंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

सरकार ने बढ़ाया Windfall Tax

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर विंडफॉल टैक्‍स को बढ़ा दिया है। इस टैक्‍स को सोमवार को ही बढ़ा दिया गया था।

कितना बढ़ा टैक्‍स

जानकारी मिली है कि सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी को 2.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाते हुए 3.5 रुपये लीटर कर दिया है। वहीं डीजल पर कुल ड्यूटी के दो तरह के टैक्‍स को मिलाने के बाद 15.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर तक किया गया है।

क्‍या होता है विंडफॉल टैक्‍स?

अचानक होने वाले फायदे पर विंडफॉल टैक्‍स को लगाया जाता है। जिसका मकसद होता है कि इससे सप्‍लाई बनी रहे और सरकारी खजाना भरता रहे। ऐसा तब किया गया है जब मिडल ईस्‍ट में विवाद के कारण इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें अस्थिर बनी हैं।

जारी हुए रेट

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने रोज की तरह आज सुबह भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट को जारी किया है।

नहीं बढ़े रेट

सरकार ने भले ही विंडफॉल टैक्‍स को बढ़ाया है, लेकिन आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि इससे पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई अंतर नहीं आया है।

क्‍या है रेट

दिल्‍ली में आज 4 अगस्‍त 2026 को एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है। वहीं एक लीटर डीजल का रेट 95.20 रुपये है।

मुंबई में आज 4 अगस्‍त 2026 को एक लीटर पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर है। वहीं एक लीटर डीजल का रेट 97.83 रुपये है।

बेंगलुरु में आज 4 अगस्‍त 2026 को एक लीटर पेट्रोल 110.82 रुपये प्रति लीटर है। वहीं एक लीटर डीजल का रेट 98.77 रुपये है।

चेन्‍नई में आज 4 अगस्‍त 2026 को एक लीटर पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं एक लीटर डीजल का रेट 99.55 रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular