HomeTechnologyXiaomi ने लॉन्च किया Mijia Portable Electric Shaver Pro, सिंगल चार्ज में...

Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Portable Electric Shaver Pro, सिंगल चार्ज में 60 दिन की बैटरी और स्मार्ट सेंसर जैसी कई खूबियों से लैस

Mijia Portable Electric Shaver Pro: Xiaomi ने अपने पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की रेंज का विस्तार करते हुए नया Mijia Portable Electric Shaver Pro पेश किया है। ये कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक शेवर प्रीमियम मेटल बॉडी, ऑटोमैटिक स्किन सेंसर, IPX8 वाटर रेजिस्टेंस और 60 दिनों तक चलने वाली बैटरी जैसी सुविधाओं के साथ आता है। फिलहाल इसे चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Mijia Portable Electric Shaver Pro Price: Xiaomi ने अपने पर्सनल केयर पोर्टफोलियो में एक नया प्रोडक्ट जोड़ते हुए Mijia Portable Electric Shaver Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस पोर्टेबल इलेक्ट्रिक शेवर को अपने Youpin प्लेटफॉर्म पर पेश किया है।

ये डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो ट्रैवल के दौरान भी हल्का, स्टाइलिश और उपयोग में आसान शेवर चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ ₹25,000 से कम में दमदार एंट्री

प्रीमियम डिजाइन और कॉम्पैक्ट बॉडी

नया Mijia Portable Electric Shaver Pro यूनिबॉडी मेटल अलॉय डिजाइन के साथ आता है, जो इसे मजबूत होने के साथ-साथ प्रीमियम लुक भी देता है।

कौन-कौन से कलर में उपलब्ध है?

कंपनी इसे Stain Gold, Silver और Midnight Grey जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध करा रही है। इसका छोटा आकार इसे जेब या ट्रैवल बैग में आसानी से रखने लायक बनाता है।

बेहतर शेविंग के लिए एडवांस सिस्टम

शेवर में रैप-अराउंड शेविंग हेड डिजाइन दिया गया है, जिसमें डबल-रिंग कॉरुगेटेड फॉइल और स्टेनलेस स्टील ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi का दावा है कि ये कॉम्बिनेशन चेहरे के बालों को अधिक प्रभावी तरीके से काटने के साथ स्मूद और आरामदायक शेविंग अनुभव प्रदान करता है।

स्मार्ट सेंसर और IPX8 रेटिंग

इस इलेक्ट्रिक शेवर की खास बात इसका इन-बिल्ट स्मार्ट सेंसर है। जैसे ही शेवर त्वचा के संपर्क में आता है, ये अपने आप चालू हो जाता है। इससे उपयोग करना आसान होने के साथ-साथ बैटरी की भी बचत होती है।

इसके अलावा, डिवाइस IPX8 वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है, जिससे इसे पानी के संपर्क में भी सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक बार चार्ज, लंबे समय तक करें इस्तेमाल

कंपनी के मुताबिक, Mijia Portable Electric Shaver Pro एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 60 दिनों तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। ऐसे में बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती, जो इसे नियमित उपयोग और यात्रा दोनों के लिए उपयोगी बनाता है।

ये भी पढ़ें:- Vivo S2 की लॉन्च डेट तय, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 6 अगस्त को देगा दस्तक

कीमत और उपलब्धता क्या है?

Xiaomi ने इस इलेक्ट्रिक शेवर को चीन में 349 युआन (लगभग 4,928 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि शुरुआती लॉन्च ऑफर के तहत इसे 296.65 युआन (करीब 4,188 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फिलहाल इसके प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुके हैं, जबकि अन्य देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular