HomeAutomobilesKia Sorento Launch Date हुई फाइनल; इस तारीख को होगी ग्रैंड एंट्री

Kia Sorento Launch Date हुई फाइनल; इस तारीख को होगी ग्रैंड एंट्री

Kia Sorento Launch की Date आ चुकी है। इस एसयूवी की ग्रैंड एंट्री इंडिया में कब हो रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Sorento Launch की Date आ चुकी है। इस एसयूवी की ग्रैंड एंट्री इंडिया में कब हो रही है। कौन से Features और Engine के साथ इसे लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Sorento Launch Date आई

किआ अपनी सबसे नई और प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को इंडिया में ला रही है। इस एसयूवी की ग्रैंड एंट्री का दिन भी मेकर ने तय कर दिया है।

कब होगी लॉन्‍च

मेकर ने बता दिया है कि इस एसयूवी को सिंतबर महीने की 4 तारीख को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में उतार दिया जाएगा।

शुरू कर दी है Pre Bookings

किआ ने लॉन्‍च डेट की अनाउंसमेंट से एक दिन पहले ही इसकी प्री बुकिंग्‍स को शुरू किया है। एसयूवी को ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप पर जाकर बुक करवाया जा सकता है।

टीजर से मिली कैसी डिटेल

वेबसाइट पर लगाई फोटो में एसयूवी को कवर्ड किया हुआ है, लेकिन इसके फ्रंट लुक की डिटेल मिल रही है। इस एसयूवी को किआ अपनी नई जेनरेशन डिजाइन फिलासॉफी पर ला रही है। जिसमें आइस क्‍यूब डिजाइन की वर्टिकल एलईडी हेडलाइट दी गई हैं। एसयूवी में हॉरिजोन्‍टल डिजाइन में एलईडी डीआरएल दी हैं जो काफी पतली और शार्प हैं। इसके अलावा फ्रंट में ही एलईडी फॉग लैंप और रूफ रेल भी इसमें दिखाई दे रही हैं।

मिलेगा हाइब्रिड इंजन

मेकर इस एसयूवी को कई इंजन ऑप्‍शन के साथ लााएगी, जिसमें स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन भी ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी को 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल, नेचुरल एस्पिरेटिड, डीजल इंजन के ऑप्‍शन मिलेंगे। साथ में इसमें 6 स्‍पीड मैनुअल, IVT, ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स भी दिया जाएगा।

इंटीरियर भी हुआ स्‍पाई

लॉन्‍च से पहले एक तरफ तो मेकर ने इसका टीजर रिलीज किया है। वहीं दूसरी तरफ इसका इंटीरियर भी स्‍पाई हुआ है। जिसमें ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ, सिंगल कर्व्‍ड स्‍क्रीन, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, डिजिटल क्‍लाइमेट कंट्रोल और ऑडियो सिस्‍टम स्‍क्रीन, वायरलेस चार्जर, डी-कट स्‍टेयरिंग व्‍हील पर ऑडियो, ADAS, क्रूज कंट्रोल बटन को दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular