HomeTechnologyLava ने लॉन्च किए Probuds Xplore 25°, डिस्प्ले स्क्रीन और पॉप-अप डिजाइन...

Lava ने लॉन्च किए Probuds Xplore 25°, डिस्प्ले स्क्रीन और पॉप-अप डिजाइन वाले भारत के पहले TWS ईयरबड्स

Lava Launches Probuds Xplore 25°: भारतीय टेक ब्रांड Lava ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Probuds Xplore 25° को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये भारत के पहले TWS ईयरबड्स हैं जिनमें पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ इन-बिल्ट डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है।

Lava Probuds Xplore 25° Earbuds: भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी Lava International ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Probuds Xplore 25° को भारतीय बाजार में पेश किया है।

कंपनी के अनुसार ये देश के पहले ऐसे ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स हैं जिनमें पॉप-अप ओपनिंग मैकेनिज्म के साथ डिस्प्ले स्क्रीन भी दी गई है।

ये प्रोडक्ट खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्टाइल, गेमिंग और रोजमर्रा की सुविधा को एक साथ चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Portable Electric Shaver Pro, सिंगल चार्ज में 60 दिन की बैटरी और स्मार्ट सेंसर जैसी कई खूबियों से लैस

आकर्षक पॉप-अप डिजाइन के साथ स्मार्ट डिस्प्ले

Probuds Xplore 25° का सबसे बड़ा आकर्षण इसका अनोखा Pop-Up Fidget Mechanism है। पारंपरिक चार्जिंग केस की तुलना में इसका डिजाइन अलग अनुभव देता है। केस में 1.69 इंच का TFT कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे यूजर्स जरूरी जानकारी सीधे केस पर देख सकते हैं और बार-बार स्मार्टफोन देखने की जरूरत कम हो जाती है।

दमदार ऑडियो और लंबी बैटरी

बेहतर साउंड के लिए इन ईयरबड्स में 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स लगाए गए हैं, जो गहरा बास और साफ ऑडियो देने का दावा करते हैं। कॉलिंग के दौरान बेहतर आवाज के लिए इसमें चार माइक्रोफोन (Quad Mic) के साथ Environmental Noise Cancellation (ENC) तकनीक दी गई है।

बैटरी की बात करें तो ये डिवाइस एक बार चार्ज करने पर कुल 50 घंटे तक का प्लेबैक देने में सक्षम है। वहीं, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से केवल 10 मिनट की चार्जिंग में लगभग 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है।

गेमिंग और कनेक्टिविटी फीचर्स

मोबाइल गेम खेलने वालों के लिए Lava ने इसमें 35ms Ultra-Low Latency Gaming Mode दिया है, जिससे ऑडियो और वीडियो के बीच की देरी काफी कम हो जाती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 और Dual Device Pairing का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से यूजर दो अलग-अलग डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

IPX4 रेटिंग और रिप्लेसमेंट सुविधा

Probuds Xplore 25° को IPX4 Splash Resistance रेटिंग मिली है, जिससे ये पसीने और हल्के पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। कंपनी इसके साथ Over-the-Counter Replacement (OTCR) सुविधा भी दे रही है, जिससे जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को आसान रिप्लेसमेंट का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- Amazon Great Freedom Sale: प्रोजेक्टर खरीदने वालों के लिए शानदार मौका, कई ब्रांड्स पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर

कीमत और उपलब्धता

Lava Probuds Xplore 25° की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। ये ईयरबड्स Cosmic Black, Charcoal Grey और Ivory White रंगों में उपलब्ध हैं और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular