MotoGP रेसिंग डीएनए वाले लुक में आईं Yamaha की 2 नई बाइक्स, किस Price पर आ जाएगी घर

Yamaha Moto GP Edition
Yamaha Moto GP Edition PC- Yamaha India

Yamaha MotoGP Edition कस्‍टमर्स को काफी पसंद आता है। लगातार आ रही डिमांड की वजह से मेकर ने किन 2 Bikes को इंडियन मार्केट में इस एडिशन में Launch कर दिया है। इनकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha MotoGP Edition Launch हुआ

इंडियन मार्केट में यामाहा ने मोटो जीपी से इंस्‍पायर होकर 2 बाइक्‍स को नए एडिशन में ऑफर कर दिया है। पहले भी इस एडिशन को ऑफर किया जाता था, लेकिन लगातार आ रही डिमांड की वजह से इसे फिर से लाया गया है।

किन बाइक्‍स में मिलेगा एडिशन

यामाहा की फ्लैगशिप बाइक्‍स में शामिल Yamaha R15 और Yamaha MT-15 बाइक्‍स में इस मोटो जीपी एडिशन को लाया गया है। जिसमें बाइक पर मोटोजीपी इंस्‍पायर ग्राफिक्‍स दिए गए हैं। इन ग्राफिक्‍स को टैंक श्राउड्स, फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स पर दिया गया है। जिससे बाइक्‍स रेसिंग बाइक की तरह दिखाई देती हैं।

Engine में नहीं हुआ चेंज

मेकर ने इन दोनों बाइक्‍स में सिर्फ कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ नए एडिशन को लॉन्‍च किया है। इनके इंजन में कोई भी चेंज नहीं हुआ है। इन दोनों बाइक्‍स में पहले की तरह ही 155 सीसी का लिक्‍विड कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। जो इनको 18.1 बीएचपी और 14.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगा।

मिलेंगे वही Features

यामाहा इन बाइक्‍स में एलईडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट पैनल, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, ड्यूल चैनल एबीएस, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट को ही देगी। इनके अलावा R15 के टॉप वेरिएंट्स में क्विक शिफ्टर जैसे फीचर को भी ऑफर किया जाता है। जिससे यह बाइक थोड़ी बेहतर हो जाती है।

कितनी है Price

इंडियन मार्केट में MotoGP R15 की एक्‍स शोरूम प्राइज 176050 रुपये है। Yamaha MT-15 के MotoGP Edition की एक्‍स शोरूम प्राइज 177230 रुपये है।

किनसे मिलती है चुनौती

इंडियन मार्केट में इन बाइक्‍स के नॉर्मल वर्जन को Hero Motocorp, Bajaj, Honda, TVS की 150 और 160 सीसी बाइक्‍स से चुनौती मिलती है।