HomeTechnologyAmazon Great Freedom Sale 2026: स्मार्टफोन से लेकर प्रोजेक्टर तक पर भारी...

Amazon Great Freedom Sale 2026: स्मार्टफोन से लेकर प्रोजेक्टर तक पर भारी छूट, जानें सभी ऑफर्स के बारे में

Amazon की Great Freedom Sale 2026: अमजेन की ग्रेट फ्रीडम सेल आज यानी 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। जहां पर आपको कई डिस्काउंट मिलेंगे।

Amazon की Great Freedom Sale 2026 शुरू हो चुकी है और इस बार स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स सामने आए हैं। सेल के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज समेत लगभग हर कैटेगरी पर छूट दी जा रही है।

खास बात ये है कि कई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपनी प्रभावी कीमत (Effective Price) पर पहले के मुकाबले काफी किफायती हो गए हैं। आइए जानते हैं किन स्मार्टफोन्स पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले समेत और भी जबरदस्त फीचर्स; जानें कीमत

किन-किन मोबाइल पर भारी छूट?

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Samsung का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 Ultra अब Amazon Great Freedom Sale 2026 में 1,90,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है। फोन में 8.0-इंच का प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.5-इंच की आउटर स्क्रीन दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 5,000mAh की डुअल बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए कवर डिस्प्ले और मेन डिस्प्ले दोनों पर 10MP-10MP कैमरे दिए गए हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra

अगर आप प्रीमियम बार-स्टाइल फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra को सेल के दौरान 89,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x जूम) मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQOO 15

Amazon की सेल में iQOO 15 की इफेक्टिव कीमत 68,999 रुपये रखी गई है। ये फोन 6.85-इंच LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Xiaomi 17T

Xiaomi 17T भी Amazon Great Freedom Sale 2026 का हिस्सा है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 59,999 रुपये रखी गई है।

फोन में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए 6,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम) और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

किन प्रोजेक्टर पर मिलेंगे ऑफर?

सेल के दौरान Lumio Arc 5 को 35,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा Zebronics Android LED Projector की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। वहीं WZATCO Yuva Go Ultra Google TV Projector 39,990 रुपये में उपलब्ध होगा।

अन्य ऑफर्स की बात करें तो Crossbeats Lumex Flix Projector 39,990 रुपये, WZATCO Yuva Infinity Google TV Projector 49,990 रुपये, Lifelong Electronics Lightbeam LED Projector 14,999 रुपये और boAt CineHead E1 Projector भी 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:- Realme 16x 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, दमदार बैटरी और पावरफुल डिस्प्ले के साथ इस दिन देगा एंट्री

बैंक ऑफर्स पर कितनी छूट?

प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले प्राइस कट के अलावा ग्राहक बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकेंगे। HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही Easy EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

अगर ग्राहक Amazon Pay UPI से भुगतान करते हैं तो उन्हें 150 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक/डिस्काउंट का लाभ भी दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular