HomeAutomobilesRenault Triber का आएगा Turbo अवतार, जल्‍द होने वाली है Launch

Renault Triber का आएगा Turbo अवतार, जल्‍द होने वाली है Launch

Renault Triber को अब Turbo Engine के साथ Launch किया जाएगा। इस एमपीवी को यह इंजन ऑप्‍शन कब तक मिल सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Renault Triber को अब Turbo Engine के साथ Launch किया जाएगा। इस एमपीवी को यह इंजन ऑप्‍शन कब तक मिल सकता है। इससे किस तरह Maruti Ertiga और Nissan Gravite को परेशानी हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Renault Triber को मिलेगा Turbo Engine

रेनो अपनी बजट एमपीवी ट्राइबर को इंडियन मार्केट में अब टर्बो इंजन के साथ लॉन्‍च करने वाली है। मेकर ने ऑफिशियली नहीं बताया है, लेकिन इसे अगले 1-2 महीनों में लॉन्‍च किया जा सकता है।

Facelift में मिलेगा ऑप्‍शन

मेकर ने इस एमपीवी को April 2026 में ही अपडेट दिया है। इसी फेसलिफ्ट वर्जन में अब इस इंजन ऑप्‍शन को दिया जाएगा। इस एमपीवी में शुरू से ही एक ज्‍यादा ताकतवर इंजन की डिमांड कस्‍टमर्स की ओर से रही है, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

कितना होगा ताकतवर

रेनो इस एमपीवी को उसी इंजन के साथ लाएगी जिसको अभी तक Renault Kiger में दिया जा रहा है। यह इंजन 1.0 लीटर इंजन के साथ 10 पीएस की पावर और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। अभी तक इस एमपीवी में जो इंजन मिलता है उससे 72 हॉर्स पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है जो बस इसे चलाने भर के लिए काफी है। कभी कभी ओवरटेक करते हुए इसमें पावर की कमी महसूस होती है, जो टर्बो इंजन पूरी कर सकता है।

कितनी बढ़ेगी प्राइज

जब ट्राइबर को टर्बो इंजन दिया जाएगा तो इसकी प्राइज को भी बढ़ाया जाएगा। नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ अभी इसे 5.81 लाख रुपये से लेकर 8.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन जब टर्बो इंजन आएगा तो इसकी प्राइज में 50 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक बढ़ाए जा सकते हैं।

किसे होगी परेशानी

रेनो जब ट्राइबर को जब ज्‍यादा ताकतवर इंजन के साथ ऑफर कर देगी तो इसका सीधा नुकसान Maruti Ertiga, Toyota Rumion और Nissan Gravite को हो सकता है। क्‍योंकि अभी तक अर्टिगा और रुमियन ज्‍यादा पावर के साथ आने की वजह से लोगों की पसंद बनी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular