HomeAutomobilesYamaha YZF R2 के Launch से पहले आया Teaser, Pre Bookings भी...

Yamaha YZF R2 के Launch से पहले आया Teaser, Pre Bookings भी शुरू

Yamaha R2 का Launch कंफर्म हो चुका है। मेकर ने इसके लिए Pre Bookings भी शुरू कर दी हैं। इसे कब और किन Features के साथ लाया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Yamaha YZF R2 का Launch कंफर्म हो चुका है। मेकर ने इसके लिए Pre Bookings भी शुरू कर दी हैं। इसे कब और किन Features के साथ लाया जाएगा। इसकी क्‍या Price होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha YZF R2 हो रही Launch

यामाहा ने कंफर्म कर दिया है कि आने वाले 15 दिनों में वह नई बाइक Yamaha R2 को लॉन्‍च करने जा रही है। बाइक को लॉन्‍च करने से पहले इसका टीजर भी लाइव कर दिया है।

टीजर से मिली ये डिटेल

मेकर ने जिस टीजर को लाइव किया है, उसमें R को दिखाया गया है साथ में #RInstinct लिखा है और 27.08.2026 की डेट भी लिखी हुई है। इसमें R का डिजाइन इस तरह से लग रहा है कि यह R के साथ 2 भी समझ आ रहा है। जिसकी वजह से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेकर 27 अगस्‍त को R2 नाम से नई बाइक लॉन्‍च कर सकती है।

Yamaha R2 pre booking
Yamaha R2 pre booking
PC – autotechbiz.in

Pre Bookings भी शुरू

मेकर ने इस बाइक के लॉन्‍च से पहले प्री बुकिंग्‍स को भी शुरू कर दिया है। इस बाइक को बुक करवाने के लिए 10 हजार रुपये का अमाउंट लिया जा रहा है। जो पूरी तरह से रिफंडेबल है।

कब हो रही लॉन्‍च

यामाहा की आर2 बाइक को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में 27 August 2026 को लाया जा रहा है। इसके लिए मेकर ने चेन्‍नई में लॉन्‍च इवेंट का कार्यक्रम निर्धारित किया है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

यामाहा अपनी आर 2 को 200 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ लाएगी, जिससे इसे 25 पीएस पावर और 20 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स को दिया जाएगा।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

इस बाइक को काफी शानदार फीचर्स के साथ लाया जाएगा। इसमें LED हेडलैंप, LED DRLs, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस, एयरोडायनैमिक डिजाइन, फुली फेयर्ड डिजाइन, स्प्ल्टि सीट्स, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट कंसोल, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्‍टम, डिस्‍टेंस टू एंपटी, सर्विस रिमाइंडर, असिस्‍ट और स्ल्पिर क्‍लच, क्विक शिफ्टर के साथ कई और फीचर्स भी मिल सकते हैं।

क्‍या होगी प्राइज

वैसे तो प्राइज की डिटेल लॉन्‍च के टाइम ही बताई जाएगी। लेकिन इस बाइक को R15 के ऊपर रखा जाएगा तो इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 2-2.30 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में यामाहा की आर2 को सीधे तौर पर KTM, TVS, Bajaj की बाइक्‍स से चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular