ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा Car कही जाने वाली Maruti Wagon R की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 6.14 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Maruti Wagon R खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Maruti Wagon R के बेस वेरिएंट को भी खरीदने के लिए 1.14 लाख रुपये की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹8,000 की EMI पर Car खरीदने का पूरा प्लान
Maruti Wagon R के बेस वेरिएंट LXI को खरीदकर घर लाने के लिए 1.14 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 5 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 6.14 लाख रुपये में करीब 22 हजार रुपये आरटीओ और करीब 27 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 8 हजार रुपये (Maruti Wagon R EMI) देने होंगे।
क्यों Maruti Wagon R बनी देश की सबसे पसंदीदा Car?
Maruti Suzuki हैचबैक सेगमेंट में Maruti Wagon R को Maruti Arena शोरूम्स से ऑफर करती है। लंबे समय से मारुति इस कार को इंडियन मार्केट में लाती है। ज्यादा आराम, कम मेंटेनेंस और पेट्रोल के साथ सीएनजी का शानदार माइलेज इसे इंडिया की पसंदीदा हैचबैक में से एक बनाता है।
Maruti Wagon R के फीचर्स की जानकारी
मारुति वैगन आर में ड्यूल टोन इंटीरियर, स्प्ल्टि सीट, आइडल स्टार्ट/स्टॉप, रिमोट की-लैस एंट्री, पावर विंडो, एसी, हीटर, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, ब्लूटूथ, यूएसबी कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटिड ऑडियो कंट्रोल, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट फॉग लैंप, हिल होल्ड असिस्ट, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply