Hyundai Bayon SUV Launch होने वाली है। मेकर ने इससे पहले तो नाम अनाउंस किया और अब Sketch रिलीज किए हैं। इससे कौन सी डिटेल मिली हैं। किस तरह के डिजाइन और फीचर्स के साथ इसे लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai Bayon SUV Launch होने के लिए तैयार
हुंडई अपनी सबसे नई पेशकश के तौर पर बेयोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने के लिए तैयार है। लेकिन लॉन्च से पहले धीरे धीरे कर मेकर इसकी एक एक डिटेल सामने ला रही है।
Sketch किया रिलीज
पहले नाम के अनाउंसमेंट के बाद अब इसके स्कैच को भी रिलीज कर दिया गया है। मेकर ने 16 September 2026 को इसके 3 स्कैच रिलीज किए हैं। जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की थोड़ी थोड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।
कैसा होगा एक्सटीरियर
मेकर ने जो स्कैच रिलीज किया है। उसमें एक्सटीरियर के फ्रंट लुक की डिटेल्स मिल रही हैं। जिसमें बेहद पतली LED DRLs, उल्टे L शेप में LED हेडलैंप, अग्रेसिव लुक के साथ फ्रंट और बोनट पर हुंडई का लोगो दिया गया है। सामने की ओर स्क्डि प्लेट्स को भी दिया जा सकता है। रूफ रेल भी इस स्कैच में दिखाई दे रही हैं।
कैसा रखा इंटीरियर
एक्सटीरियर के बाद अब इंटीरियर की बात करें तो वर्टिकल एयर वेंट्स, 30 इंच कर्व्ड डिस्प्ले होगी, जिसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल डिस्प्ले होगा। साथ में वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर, मॉर्डन डिजाइन के साथ इसे तैयार किया गया है। इसे मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जाएगा, जिसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिलेंगे।
कहां से लिया नाम
हुंडई ने BAYON नाम को फ्रांस के बास्क क्षेत्र में मौजूद बेयोन शहर से लिया है। यह शहर अपनी विशिष्ट पहचान और जीवंत भावना के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह नाम हुंडई की वैश्विक डिजाइन फिलॉसफी को दर्शाता है और साथ ही एक नई एसयूवी के आगमन का प्रतीक है, जिसे बदलते भारत के लिए उत्साह और रोमांच की नई भावना के साथ बनाया गया है।
इंडिया में पहले से चल रही है टेस्टिंग
मेकर ने भले ही 14 September 2026 को ऑफिशियली यह बताया है कि वह किस नाम से किस एसयूवी को ला रही है। लेकिन बेयोन की टेस्टिंग इंडियन कंडीशंस में पहले से की जा रही है।
कहां होगी पोजिशन
हुंडई ने बताया है कि इस एसयूवी को मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में तो लाया जाएगा, लेकिन इसको Hyundai Creta के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इस तरह से यह Hyundai Venue के ऊपर आ जाएगी।
क्या होगा ऑफर
टेस्टिंग रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस एसयूवी को हुंडई के नए डिजाइन की फिलॉसाफी पर लाया जाएगा। जिसमें स्प्ल्टि हेडलैंप, LED DRL, कनेक्टिड लाइट बार, रूफ रेल, H शेप टेल लैंप, मॉर्स कोड में लिखा …. हुंडई का नया लोगो, 1.2 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन, 1.0 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन, ड्यूल टोन एक्सटीरियर और इंटीरियर, कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, क्रूज कंट्रोल, Level-2 ADAS, एंबिएंट लाइट, ब्रॉन्डेड म्यूजिक सिस्टम, वायरलेस स्मार्ट फोन चार्जर के साथ कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।
कब होगी लॉन्च?
हुंडई ने सिर्फ इस एसयूवी के नाम की अनाउंसमेंट की है। इसको कब लॉन्च किया जाएगा, अभी ऑफिशियली नहीं बताया है, लेकिन autotechbiz.in को मिली डिटेल के हिसाब से इसे October 2026 में लॉन्च कर दिया जाएगा।
किनसे मिलेगी चुनौती
हुंडई की नई एसयूवी बेयोन को इंडिया में 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। लेकिन इसको जिस तरह पोजिशन किया जाएगा, उससे यह न सिर्फ सब 4 मीटर एसयूवी को चुनौती देगी, बल्कि इससे मिड साइज एसयूवी को भी चुनौती मिलेगी।
कितनी हो सकती है Price
लॉन्च के टाइम ही प्राइज की पूरी डिटेल मिल पाएगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसे इंडिया में जब लॉन्च किया जाएगा तो इसकी एक्स शोरूम प्राइज 9 लाख रुपये से लेकर 9.50 लाख रुपये से स्टार्ट हो सकती है।
| मापदंड / विवरण | मुख्य बिंदु (Key Details) |
|---|---|
| नाम का स्रोत | फ्रांस के बास्क क्षेत्र के ‘बेयोन’ शहर से लिया गया है। |
| मार्केट पोजिशन | Hyundai Venue के ऊपर और Hyundai Creta के नीचे। |
| एक्सटीरियर हाइलाइट्स | पतली LED DRLs, उल्टे L-शेप LED हेडलैंप्स, स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स, H-शेप टेल लैंप्स और कनेक्टेड लाइट बार। |
| इंटीरियर एवं फीचर्स | 30-इंच कर्व्ड डिस्प्ले (12.3″ क्लस्टर + 12.3″ इंफोटेनमेंट), पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइट, वायरलेस चार्जर, पैडल शिफ्टर्स। |
| इंजन एवं गियरबॉक्स | 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन गियरबॉक्स: मैनुअल एवं ऑटोमैटिक। |
| सेफ्टी टेक | Level-2 ADAS, क्रूज़ कंट्रोल। |
| संभावित लॉन्च | अक्टूबर 2026 |
| अनुमानित कीमत | ₹9.00 लाख से ₹9.50 लाख (शुरुआती एक्स-शोरूम) |
| मुख्य मुकाबला | सब 4-मीटर एसयूवी और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट। |
