HomeAutomobilesTVS Ronin का नया Base+ वेरिएंट Launch; मिड और Top Variants को...

TVS Ronin का नया Base+ वेरिएंट Launch; मिड और Top Variants को मिले नए Features

TVS Ronin को नए Base+ वेरिएंट के साथ मौजूदा वेरिएंट्स को अपडेट किया गया है। इनमें कौन से Features को किस Price पर दिया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

TVS Ronin को मेकर ने अपडेट कर दिया है। इसके साथ ही इसको नए Base+ वेरिएंट के साथ Launch किया है। इसमें कौन से Features को किस Price पर दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

TVS Ronin को मिला नया Base+ वेरिएंट

टीवीएस ने इंडियन मार्केट में मॉडर्न रेट्रो स्‍टाइल वाली बाइक रॉनिन को अपडेट दे दिया है। जिसमें इस बाइक को और भी सस्‍ता वेरिएंट Base+ मिल गया है। इस वेरिएंट में भी अच्‍छे फीचर्स और प्राइज को दिया गया है।

कौन से फीचर्स और कलर मिले

बेस प्‍लस वेरिएंट में टीवीएस रॉनिन को Sunlit Yellow और Desert Mirage कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इस बाइक ड्यूल चैनल एबीएस और न्‍यू लाइवरी को दिया है। बाकी इसमें वहीं सब फीचर्स मिलेंगे जो बाकी वेरिएंट्स में मिल रहे हैं।

Mid और Top वेरिएंट्स में क्‍या हुआ अपडेट

टीवीएस ने इस बाइक के मिड वेरिएंट में कनेक्‍टिड क्‍लस्‍टर और टाइप सी चार्जर पोर्ट, Glacier Silver और Charcoal Ember कलर ऑप्‍शन को दिया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में ट्रैक्‍शन कंट्रोल, टाइप सी चार्जर और प्रीमियम सीट को दिया है। साथ में इस वेरिएंट को Nimbus Grey और Midnight Blue कलर को दिया है।

बाकी Features कैसे हैं

इस बाइक में LED हेडलैंप, LED T शेप DRL, LED टेललैंप, ISG, डिस्‍टेंस टू एंपटी, गियर शिफ्ट असिस्‍ट, साइड स्‍टैंड इंडीकेशन, हजार्ड लैंप, सर्विस ड्यू इंडीकेशन, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, रेन और अर्बन राइडिंग मोड, एबीएस, यूएसडी फॉर्क, रियर मोनोशॉक सस्‍पेंशन के साथ कई और शानदार फीचर्स भी मिलते हैं।

मिलता है दमदार इंजन

इस बाइक में 225.9 सीसी ऑयल कूल्‍ड 4 स्‍ट्रोक, इंजन मिलता है। जो इसे 20.4 पीएस 19.93 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 5 स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स मिलता है। साथ में असिस्‍ट और स्लिपर क्‍लच भी मिलता है।

पिछले महीने अच्‍छी रही सेल

टीवीएस ने रॉनिन की July 2026 में 10738 यूनिट्स को बेचा है। इसके पहले July 2025 में 5517 यूनिट्स की सेल हुई थी।

कितनी रखी Price

इंडियन मार्केट में TVS Ronin के बेस वेरिएंट को 1,42,490, Mid वेरिएंट को 1,51,540 और Top वेरिएंट को 1,63,640 रुपये में ऑफर किया गया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

मार्केट में टीवीएस रॉनिन को 225 सीसी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसको Bajaj Pulsar 220, KTM 250, Bajaj Avenger 220 जैसी बाइक्‍स से मुकाबला करना पड़ता है।

वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत नया अपडेट / विशेष फीचर्स उपलब्ध कलर्स
Base+ Variant ₹1,42,490 ड्यूल चैनल ABS, न्यू लाइवरी, LED लाइटिंग, Hazard लैंप, ISG Sunlit Yellow, Desert Mirage
Mid Variant ₹1,51,540 कनेक्टेड क्लस्टर, टाइप-सी चार्जर, राइडिंग मोड्स, ब्लूटूथ Glacier Silver, Charcoal Ember
Top Variant ₹1,63,640 ट्रैक्शन कंट्रोल (TCS), टाइप-सी चार्जर, प्रीमियम सीट Nimbus Grey, Midnight Blue

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
इंजन एवं गियरबॉक्स 225.9 cc ऑयल-कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन (20.4 PS / 19.93 Nm), 5-स्पीड MT, असिस्ट व स्लिपर क्लच
सेल परफॉर्मेंस (July 2026) 10,738 यूनिट्स (July 2025 में 5,517 यूनिट्स की बिक्री हुई थी)
मुख्य मुकाबला Bajaj Pulsar 220, KTM 250, Bajaj Avenger 220

यह भी पढ़ें- बाज़ार में आया अब तक का सबसे भयंकर भूचाल! TVS Apache Range हुई अपडेट; नए अवतार के साथ क्‍या है Pric

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular