HomeAutomobilesVolvo XC 60 और XC90 पर आए Festive Offers, Buy back से...

Volvo XC 60 और XC90 पर आए Festive Offers, Buy back से लेकर कैसे होगी हजारों की बचत, पढ़ें खबर

Volvo XC 60 और XC90 पर Festive Offers आ चुके हैं। इन दोनों प्रीमियम एसयूवी को खरीदते हैं तो कैसे सेविंग्‍स होंगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Volvo XC 60 और XC90 पर Festive Offers आ चुके हैं। इन दोनों प्रीमियम एसयूवी को खरीदते हैं तो कैसे सेविंग्‍स होंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volvo ने अनाउंस किया Festive Offer

वोल्‍वो ने इंडियन मार्केट में अपनी प्रीमियम एसयूवी पोर्टफोलियो में शामिल XC 60 और XC 90 के लिए फेस्टिव ऑफर्स की अनाउंसमेंट कर दी है। मेकर इन दोनों एसयूवी पर शानदार ऑफर दे रही है। जिससे हजारों रुपये की सेविंग करने का मौका मिल रहा है।

Volvo XC 60 पर क्‍या मिला ऑफर

मेकर ने इस एसयूवी को कॉम्‍प्रिहेंसिव 5 साल की वारंटी के साथ 5 साल का सर्विस पैकेज दिया है। साथ में यह ऑफर भी दिया है कि अगर आप इसे 3 साल बाद वापस करते हैं तो 65% अमाउंट आपको दे दिया जाएगा। तीसरे ऑफर के तहत इस एसयूवी पर वोल्‍वो की ग्‍लोबली बेस्‍ट सेलिंग एसयूवी पर 49999 रुपये की EMI का ऑफर दिया गया है। जो 5 साल तक के लिए होगा।

Volvo XC 90 पर कैसा मिला ऑफर

XC 60 के अलावा मेकर प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में XC 90 को लाती है। इस एसयूवी पर फेस्टिव ऑफर के तहत 5 साल की कॉम्‍प्रिहेंसिव वारंटी, 5 साल का सर्विस पैकेज, 79999 रुपये की 5 साल की EMI का ऑफर दिया गया है।

आ चुकी है 2027 Volvo XC 60

इंडिया में 2027 वोल्‍वो एक्‍ससी 60 को भी कुछ टाइम पहले ही लाया गया है। जिसमें एयर सस्‍पेंशन को ऑफर कर दिया गया है। इसके अलावा इस एसयूवी में Orrefors का क्रिस्‍टल गियर लीवर, एंबिएंट लाइट, रिमोट की, नापा लेदर अपहोलस्‍ट्री, एयर वेंटिलेटिड सब वूफर, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, ब्‍लूटूथ कनेक्‍‍शन, Bowers & Wilkins के 1410 W के 15 स्‍पीकर वाला म्‍यूजिक सिस्‍टम, बिल्‍ट इन गूगल, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रंट मसाज और वेंटिलेटिड सीट्स,पावर्ड 4वे लंबर सपोर्ट, इंटेलीजेंट ड्राइवर इंफोरमेशन सिस्‍टम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, स्‍टॉर्ट/स्‍टॉप पुश बटन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी है Price

मेकर ने XC 60 को इंडियन मार्केट में 70.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया है। वहीं XC 90 को 98.80 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है।

मापदंड / विवरण Volvo XC60 Volvo XC90
फेस्टिव EMI ऑफर ₹49,999 / माह (5 साल के लिए) ₹79,999 / माह (5 साल के लिए)
वारंटी एवं सर्विस 5 साल की वारंटी + 5 साल का सर्विस पैकेज 5 साल की वारंटी + 5 साल का सर्विस पैकेज
बायबैक / एश्योर्ड रिटर्न 3 साल बाद रिटर्न पर 65% बायबैक गारंटी
प्रमुख फीचर्स एयर सस्पेंशन (2027 मॉडल), Orrefors क्रिस्टल गियर लीवर, Napa लेदर, Bowers & Wilkins (1410W, 15 स्पीकर्स), मसाज व वेंटिलेटेड सीट्स, बिल्ट-इन गूगल, वायरलेस चार्जर प्रीमियम 7-सीटर लग्जरी केबिन, Bowers & Wilkins म्यूजिक सिस्टम, एडवांस्ड क्लाइमेट कंट्रोल व कम्फर्ट फीचर्स
सेफ्टी व असिस्ट टेक ISOFIX, हिल स्टार्ट व डिसेंट कंट्रोल, इंटेलिजेंट ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम ISOFIX, हिल असिस्ट, एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी
एक्स-शोरूम कीमत ₹70.90 लाख ₹98.80 लाख

यह भी पढ़ें- Volvo EX30 इंडिया में लॉन्च – फुल चार्ज में दौड़ेगी 480 KM तक, पढ़ें क्‍या है Price

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular