Hyundai Bayon SUV Launch होने वाली है। लेकिन इसके पहले ही सोशल मीडिया पर कई Teaser रिलीज हो चुके हैं। इन टीजर से एसयूवी के कौन से हिस्से की किस तरह की डिटेल मिल रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ रही Hyundai Bayon SUV
हुंडई इंडियन कार मार्केट में नई मिड साइज एसयूवी को लाने जा रही है। मेकर ने इसकी अनाउंस करने के साथ ही इसके कई हिस्सों की डिटेल भी ऑफिशियल कर दी है।
अब तक क्या पता चला
मेकर ने अब तक इस एसयूवी का नाम अनाउंस किया है। इसके बाद पहले स्कैच और अब 3 टीजर रिलीज हो चुके हैं। इन टीजर और स्क्रैच में एसयूवी का फ्रंट, रियर, टायर सेक्शन और इंटीरियर की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।
टीजर में क्या मिला
मेकर ने सोशल मीडिया पर जो टीजर रिलीज किए हैं, उनमें से पहले टीजर में एसयूवी की हेडलाइट और बोनट के साथ एक्सटीरियर के कलर की डिटेल मिली है। जिसमें एसयूवी को H-Edge हेडलैंप मिलेंगी। साथ में दूसरे टीजर से इसके रियर प्रोफाइल और टेल लैंप की डिटेल मिलती हैं। जिससे यह पक्का हो गया है कि इसमें कनेक्टिड LED टेल लैंप मिलेंगी जो हेडलैंप की तरह ही H-Edge डिजाइन के साथ होंगी। एसयूवी के तीसरे टीजर में 6 स्पोक अलॉय व्हील को दिखाया गया है। जो पूरी तरह से ज्यामितिय डिजाइन के साथ आया है।
कैसा रखा इंटीरियर
एक्सटीरियर वाले टीजर्स के बाद अब पहले रिलीज किए गए स्कैच की बात करें तो वहां पर इंटीरियर की जो डिटेल दी गई थी, उसके मुताबिक एसयूवी में वर्टिकल एयर वेंट्स, 30 इंच कर्व्ड डिस्प्ले होगी, जिसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल डिस्प्ले होगा। साथ में वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइट, ड्यूल टोन इंटीरियर, मॉर्डन डिजाइन के साथ इसे तैयार किया गया है। इसे मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जाएगा, जिसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिलेंगे।
कहां से लिया नाम
हुंडई ने BAYON नाम को फ्रांस के बास्क क्षेत्र में मौजूद बेयोन शहर से लिया है। यह शहर अपनी विशिष्ट पहचान और जीवंत भावना के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह नाम हुंडई की वैश्विक डिजाइन फिलॉसफी को दर्शाता है और साथ ही एक नई एसयूवी के आगमन का प्रतीक है, जिसे बदलते भारत के लिए उत्साह और रोमांच की नई भावना के साथ बनाया गया है।
कहां होगी पोजिशन
हुंडई ने बताया है कि इस एसयूवी को मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में तो लाया जाएगा, लेकिन इसको Hyundai Creta के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इस तरह से यह Hyundai Venue के ऊपर आ जाएगी।
क्या होगा ऑफर
टेस्टिंग रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस एसयूवी को हुंडई के नए डिजाइन की फिलॉसाफी पर लाया जाएगा। जिसमें स्प्ल्टि हेडलैंप, LED DRL, कनेक्टिड लाइट बार, रूफ रेल, H शेप टेल लैंप, मॉर्स कोड में लिखा …. हुंडई का नया लोगो, 1.2 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन, 1.0 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन, ड्यूल टोन एक्सटीरियर और इंटीरियर, कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, क्रूज कंट्रोल, Level-2 ADAS, एंबिएंट लाइट, ब्रॉन्डेड म्यूजिक सिस्टम, वायरलेस स्मार्ट फोन चार्जर के साथ कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।
कब होगी लॉन्च?
हुंडई ने सिर्फ इस एसयूवी के नाम की अनाउंसमेंट की है। इसको कब लॉन्च किया जाएगा, अभी ऑफिशियली नहीं बताया है, लेकिन autotechbiz.in को मिली डिटेल के हिसाब से इसे October 2026 में लॉन्च कर दिया जाएगा।
किनसे मिलेगी चुनौती
हुंडई की नई एसयूवी बेयोन को इंडिया में 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। लेकिन इसको जिस तरह पोजिशन किया जाएगा, उससे यह न सिर्फ सब 4 मीटर एसयूवी को चुनौती देगी, बल्कि इससे मिड साइज एसयूवी को भी चुनौती मिलेगी।
कितनी हो सकती है Price
लॉन्च के टाइम ही प्राइज की पूरी डिटेल मिल पाएगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसे इंडिया में जब लॉन्च किया जाएगा तो इसकी एक्स शोरूम प्राइज 9 लाख रुपये से लेकर 9.50 लाख रुपये से स्टार्ट हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Maruti, Tata, Hyundai, Skoda की 6 Upcoming EVs का कम्प्लीट रिपोर्ट कार्ड, 12 महीनों में होंगी लॉन्च
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply